सुसाइड / निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से कूदकर छात्रा ने दी जान - News Summed Up

सुसाइड / निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से कूदकर छात्रा ने दी जान


Dainik Bhaskar May 10, 2019, 03:04 PM IST12वीं में कम अंक आने को माना जा रहा आत्महत्या का कारणकम नंबर आने पर पिता ने भी लगाई थी छात्रा की डांटरांची. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हरमू इलाके में स्थित मुक्तिधाम के पास रिलायंस ट्रेंड्स के पीछे निर्माणधीन बिल्डिंग से शुक्रवार दोपहर कूदकर एक छात्रा ने जान दे दी। घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस संबंध में जांच पड़ताल में जुटी हुई है।12वीं की थी छात्रामृत छात्रा की पहचान 12वीं की स्टूडेंट अदिति के रूप में हुई है। छात्रा इंद्रपुरी स्थित रोड नंबर एक की रहने वाली थी। उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की मिसिंग कंप्लेन सुखदेवनगर थाने में दर्ज कराई थी। इस दौरान पुलिस ने अदिति का मोबाइल लोकेशन निकाल तो उसके रिलायंस ट्रेंड्स के पीछे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना की सूचना मिली। उधर, आत्महत्या के पीछे 12वीं की परीक्षा में कम नंबर आना भी बताया जा रहा है। एग्जाम में कम नंबर आने के बाद छात्रा के पिता ने डांट लगाई थी। फिलहाल, पुलिस इस संबंध में जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


Source: Dainik Bhaskar May 10, 2019 08:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */