Hindi NewsLocalDelhi ncr1963 Batch Retired IFS Shot Dead In Defense ColonyAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपसुसाइड़: डिफेंस कॉलोनी में 1963 बैच के रिटायर्ड आईएफएस ने गोली मारकर की खुदकुशीनई दिल्ली 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकसुसाइड़पुलिस को मिले सुसाइड नोट में बीमारी का है जिक्रसाउथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में एक रिटायर्ड आईआरएफ अधिकारी ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने खुद को गोली मारी थी। बुधवार सुबह पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स हॉस्पिटल भिजवाया गया। मृतक की पहचान 81 वर्षीय रंजीत सेठी के तौर पर हुई।मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उनकी बीमारी से परेशान होने का जिक्र है। वह अब जीना नहीं चाहते। पुलिस के मुताबिक पॉश डिफेंस कॉलोनी इलाके में रिटायर्ड आईआरएफ रंजीत सेठी रहते थे।बुधवार सुबह सात बजकर 25 मिनट पर पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। जिसमें बताया गया बुजुर्ग ने घर में गोली मार ली है। घायल अभी जिंदा है। उन्हें एंबुलेंस की जरूरत है। इसके बाद घायल को अचेत हालत में मूलचंद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।फ्रांस में भारत के राजदूत रह चुके थे सेठीपुलिस को जांच के दौरान पता चला रंजीत सेठी बीमार चल रहे थे, वह मंगलवार को ही बीएल हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे थे। इन्होंने अपने कमरे को खुद को गोली मारी थी। बता दे रंजीत सेठी इस घर की पहली मंजिल पर रहते थे, जबकि ग्रांउड फ्लोर पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी रहते हैं।इनके घर के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है वह बड़े नेक इंसान थे। इन दिनों बीमार चल रहे थे, जिस वजह से ज्यादा लोगों से अब बात नहीं करते थे। वह 1963 बैच के आईएफएस अधिकारी थे।
Source: Dainik Bhaskar February 25, 2021 00:31 UTC