Hindi NewsEntertainmentBollywoodSushant's Friend Claims Actor And Sara Were In Love Wonders If Movie Mafia Pressurised Her To Breakupसुशांत मौत मामला: अभिनेता के दोस्त का दावा- सुशांत और सारा एक वक्त पर रिलेशनशिप में थे, कंगना बोलीं- नेपोकिड्स आउटसाइडर्स को सपने क्यों दिखाते हैं? 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकएक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट फिल्म 'केदारनाथ' से ही की थी।सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सैमुअल हाओकिप ने दावा करते हुए कहा है कि दिवंगत अभिनेता और सारा अली खान रिलेशनशिप में थे। सैमुअल के मुताबिक ये दोनों पूरी तरह प्यार में थे और अपनी फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन के दौरान एक-दूसरे से बिल्कुल अलग नहीं रहते थे। सैमुअल ने शक जताया कि सुशांत से ब्रेकअप का फैसला सारा ने कहीं बॉलीवुड माफिया के किसी तरह के दबाब में तो नहीं लिया था।सैमुअल ने अपनी पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अमेरिकी उपन्यासकार, स्क्रिप्ट राइटर और डायरेक्टर स्टीफन च्बोस्की की पंक्तियों को कोट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हम उसी प्रेम को स्वीकार करते हैं जो हमारे अनुसार हमें मिलना चाहिए।' सारा ने सुशांत के साथ ही फिल्म 'केदारनाथ' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।सुशांत और सारा पूरी तरह प्यार में थेअपनी पोस्ट में सैमुअल ने लिखा, 'मुझ केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान का समय याद है... सुशांत और सारा पूरी तरह प्यार में थे... वे अविभाज्य थे... बिल्कुल सच्चे और बच्चों जैसी मासूमियत वाले। उन दोनों में एक-दूसरे को लेकर बहुत सम्मान था, जो कि आजकल के रिश्तों में बहुत कम देखने को मिलता है।'सारा के फैसले पर उठाए सवालआगे उन्होंने लिखा, 'सारा जब सुशांत के साथ थीं तो उनसे जुड़े सभी लोगों.. चाहे वो परिजन हों, दोस्त हों या यहां तक कि स्टाफ कर्मचारियों का भी दिल से सम्मान करती थीं। मुझे लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर 'सोनचिरैया' के खराब प्रदर्शन के बिल्कुल बाद सुशांत से ब्रेकअप करने का उनका फैसला क्या कहीं बॉलीवुड माफिया के किसी दबाव के कारण तो नहीं था।'कंगना ने पूछा- नेपोकिड्स आउटसाइडर्स को सपने क्यों दिखाते हैं? सैमुअल के खुलासे पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत और सारा के अफेयर की खबरें पूरी मीडिया में थीं, यहां तक कि आउटडोर के दौरान वे रूम भी शेयर कर रहे थे, ये दिखावटी नेपोटिज्म किड्स कमजोर बाहरी लोगों को सपने क्यों दिखाते हैं और फिर सार्वजनिक रूप से उन्हें डंप कर देते हैं? कोई आश्चर्य नहीं कि इसके बाद वो एक लुटेरी गिद्ध पर मर मिटा होगा।'News of SSR and Sara affair was all over the media, apparently they were even sharing a room during their outdoor, why these fancy Nepotism kids show dreams to vulnerable outsiders and then publicly dump them?No wonder he fell for a vulture post that. https://t.co/A4er01wZ6p — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 20, 2020यूजर बोला- मेरी बात किसी ने नहीं सुनीकंगना के ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, 'किसी ने मेरा भरोसा नहीं किया, मैं केदारनाथ के प्रमोशन्स के वक्त से ही चिल्ला रहा था कि वे कैसे एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। लेकिन जब अचानक सारा ने सुशांत को डंप कर दिया, तो सुशांत ने उन्हें अनफॉलो कर दिया और इंस्टाग्राम से उनके सारे फोटोज हटा दिए। इससे उन पर काफी असर हुआ था। #सुशांत सिंह राजपूत'कंगना बोली- सारा ने उन्हें जरूर प्यार किया होगाउस यूजर को जवाब देते हुए कंगना ने लिखा, 'मेरा मानना है कि सारा ने उन्हें जरूर प्यार किया होगा। वो बेवकूफ नहीं थे जो एक ऐसी लड़की के प्यार में पड़ जाते जो सच्ची नहीं है। लेकिन वो जरूर दबाव में रही होगी। मैंने ऋतिक के साथ उस वक्त जो भी शेयर किया था, वो वास्तविक था। मुझे इस बारे में अब भी कोई शक नहीं है कि वो क्यों अचानक इतना बड़ा विरोधी बन गया।'
Source: Dainik Bhaskar August 20, 2020 09:05 UTC