Hindi NewsLocalRajasthanJaipur7 Residential Schemes Up To 31सुविधा: 7 आवासीय योजनाओं के आवेदन 31 तकजयपुर 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकटीम आरआरसी द्वारा आपकी पसंद, आपका बजट, आपकी लोकेशन पर जयपुर विकास प्राधिकरण अनुमोदित व घनी आबादी के मध्य विकसित 7 आवासीय योजनाओं के आवेदन अब 31 अगस्त तक होंगे। लॉटरी 4 सितंबर को निकाली जाएगी। इसके लिए टीम ‘आरआरसी’ के तत्वाधान में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जा रहे है। बालाजी प्रताप नगर एन्कलेव, गार्डन सिटी, रॉयल जैन सिटी, भास्कर एन्क्लेव, श्याम आंगन, अनुकृति ग्रीन एकड़ व फ्लोरेंस टॉउन आवासीय योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन के लिए www.approvedscheme.com पर विजिट करें। टीम आरआरसी के फाउंडर एवं चेयरमैन सीके मित्तल ने बताया कि विशेष ऑनलाइन आवेदन शिविर में जयपुर में घर व प्लॉट खरीददारों का बहुत ही अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। ये सभी सातों आवासीय योजनाएं गेटेड टाउनशिप है, जिनमें डामर रोड, मंदिर, पार्क, रोड लाईट्स, 24 घंटे बिजली व पानी की सुविधा, जॉगिंग ट्रैक, क्लब हाउस, खेल के लिए मैदान इत्यादि सभी आधुनिक मुख्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।इन टाउनशिप्स में जेडीए अप्रूव्ड प्लॉटस, शॉप्स व विलाज़ 80% तक लोनेबल फैसिलिटी के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इन सभी टाउनशिप के आसपास हॉस्पिटल, स्कूल, बाजार, बस स्टैंड, सब्जी मंडी व यातायात के साधन आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध भी है।
Source: Dainik Bhaskar August 14, 2020 23:03 UTC