सुविधा: महामारी के दौरान पेंशनभोगियों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए मिले कई विकल्प : श्रम मंत्रालय - News Summed Up

सुविधा: महामारी के दौरान पेंशनभोगियों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए मिले कई विकल्प : श्रम मंत्रालय


Hindi NewsBusinessPensioners Get Multiple Options To Submit Digital Life Certificates During Epidemic Says Ministry Of LaborAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपसुविधा: महामारी के दौरान पेंशनभोगियों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए मिले कई विकल्प : श्रम मंत्रालयनई दिल्ली 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकएंप्लाईज पेंशन स्कीम-1995 (EPS-95) के तहत सभी पेंशनभोगियों को निरंतर पेंशन हासिल करने के लिए हर साल जीवन प्रमाण पत्र (JPP) / डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जमा करना पड़ता हैEPS-95 पेंशनभोगी EPFO के 135 रीजनल ऑफिस और 117 जिला ऑफिस से तो DLC जमा कर ही सकते हैंइसके अलावा वे पेंशन का भुगतान करने वाले बैंक और नजदीकी डाकघरों में भी DLC जमा कर सकते हैंश्रम मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 67 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जमा करने के लिए कई विकल्प दिए हैं। एंप्लाईज पेंशन स्कीम-1995 (EPS-95) के तहत सभी पेंशनभोगियों को निरंतर पेंशन हासिल करने के लिए हर साल जीवन प्रमाण पत्र (JPP) / डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जमा करना पड़ता है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोरोनावायरस महामारी के इस माहौल में EPFO ने EPS-95 पेंशनभोगियों को अपने घर के पास या अपने घर पर ही अपने DLC जमा करने के लिए कई विकल्प दिए हैं।मंत्रालय ने कहा कि इनमें से किसी भी प्रकार से या एजेंसी के जरिये JPP जमा करना समान रूप से वैध है। EPS-95 पेंशनभोगी EPFO के 135 रीजनल ऑफिस और 117 जिला ऑफिस से तो DLC जमा कर ही सकते हैं। इसके अलावा वे पेंशन का भुगतान करने वाले बैंक और नजदीकी डाकघरों में भी DLC जमा कर सकते हैं।कॉमन सर्विसेज सेंटर और उमंग ऐप से भी DLC जमा कर सकते हैंदेशभर में फैले 3.65 लाख से ज्यादा कॉन सर्विसेज सेंटर (CSCs) नेटवर्क पर भी DLC जमा किया जा सकता है। EPS-95 पेंशनभोगी उमंग ऐप से भी DLC जमा कर सकते हैं।IPPB ने हाल में डोरस्टेप DLC सर्विस शुरू किया हैहाल में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने पेंशनभोगियों के लिए डोरस्टेप DLC सर्विस भी शुरू किया है। पेंशनभोगी मामूली शुल्क देकर डोरस्टेप DLC सर्विस लेने के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। रिक्वेस्ट डालने पर नजदीकी डाकघर से एक डाकिया पेंशनभोगी के घर पर आएगा और वहीं खुद ही DLC जनरेट करने की प्रक्रिया पूरी करेगा।अब पूरे साल कभी भी जमा कर सकते हैं DLCनए दिशानिर्देशों के मुताबिक EPS पेंशनभोगी अपनी सुविधानुसार सालभर में कभी भी DLC जमा कर सकते हैं। DLC जमा करने के दिन से लेकर एक साल तक लाइफ सर्टिफिकेट वैध रहेगा। जिन पेंशनभोगियों को 2020 में पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) जारी किया जा चुका है, उन्हें एक साल तक JPP अपलोड करने की जरूरत नहीं है।करीब 67 लाख EPS पेंशनभोगियों को होगा फायदापहले के सभी पेंशनभोगियों को नवंबर महीने में DLC जमा करना पड़ता था। इसके कारण लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अफरातफरी और लंबी कतार से पेंशनभोगियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बयान में कहा गया है कि इन सुविधाओं का लाभ करीब 67 लाख EPS पेंशनभोगियों को मिलेगा, जिनमें से करीब 21 लाख विधवा या विधुर, बच्चे और अनाथ पेंशनभोगी हैं।


Source: Dainik Bhaskar November 16, 2020 14:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */