सुल्तानपुर बल्दीराय में नीलगायों का आतंक: किसान रातभर जागकर कर रहे फसलों की रखवाली, किसान परेशान - Baldirai News - News Summed Up

सुल्तानपुर बल्दीराय में नीलगायों का आतंक: किसान रातभर जागकर कर रहे फसलों की रखवाली, किसान परेशान - Baldirai News


Hindi NewsLocalUttar pradeshSultanpurBaldiraiDainik Bhaskar News, Dainik Bhaskar, Latest Dainik Bhaskar News, Dainik Bhaskar Latest News Terror Of Nilgais In Sultanpur Baldiraiसुल्तानपुर बल्दीराय में नीलगायों का आतंक: किसान रातभर जागकर कर रहे फसलों की रखवाली, किसान परेशानसरवर हुसैन | बल्दीराय 2 घंटे पहलेकॉपी लिंकखेत में घूमते नीलगाय।सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र में नीलगायों का आतंक बढ़ गया है। चक्कारीभीट, रसूलपुर पारा, वल्लीपुर, इसौली और इब्राहिमपुर जैसे गांवों में नीलगायों के झुंड खेतों में घुसकर किसानों की फसलों को तबाह कर रहे हैं। इस समस्या से परेशान किसान कड़ाके की ठंड के बावजूद रातभर जागकर अपनी फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं।गांव के किसान राम सरन और आदिल खान ने बताया कि दिन-रात खेतों की निगरानी के बावजूद नीलगायों से फसल बचाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा, "जरा सी चूक होते ही पचासों नीलगायों का झुंड खेतों में घुसकर मिनटों में पूरी फसल बर्बाद कर देता है। हमारी मेहनत से बोई गई फसल देखते ही देखते खत्म हो जाती है।"एक अन्य किसान श्याम बिहारी ने भी अपनी परेशानी साझा की। उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड में पूरी-पूरी रात खेत में रहने के बावजूद फसल बचाना मुश्किल हो रहा है। नीलगायें इतनी चालाक हैं कि मौका मिलते ही फसलों को भारी नुकसान पहुंचा देती हैं।किसान रियासत ने जानकारी दी कि उन्होंने बटाई पर खेत लेकर गेहूं बोया था, लेकिन नीलगायों के लगातार हमलों से वे निराश हैं। उन्हें आशंका है कि इस बार फसल बचाना बेहद मुश्किल होगा और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।गौरतलब है कि सुल्तानपुर सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नीलगायों द्वारा फसल क्षति की समस्या आम है। किसान रातभर जागकर या खेतों में जाल लगाकर अपनी फसलें बचाने का प्रयास करते हैं, लेकिन झुंड में आने वाले इन जानवरों के आगे अक्सर असफल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है ताकि उनकी मेहनत बर्बाद न हो।


Source: Dainik Bhaskar January 13, 2026 04:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */