सुलझा कार लूट का मामला, दो गिरफ्तार - News Summed Up

सुलझा कार लूट का मामला, दो गिरफ्तार


जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : जाफरपुरकलां थाना पुलिस ने इलाके में हुए कार लूट के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान अशवीर उर्फ आशु व विपिन के रूप में हुई। इनके पास से पुलिस ने लूटी हुई कार बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर को सोमवीर नाम के व्यक्ति ने कार सवार तीन लड़कों की ओर से उनकी कार और नकदी लूटे जाने का मामला दर्ज करवाया था। मामले की तहकीकात के लिए जाफरपुरकलां के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने उस कार का पता कर लिया, जिसपर आरोपित सवार थे। लेकिन जिस कार पर आरोपित सवार थे, उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस जब मालिक तक पहुंची तो पता चला कि कुछ वर्ष पूर्व वे कार बेच चुके हैं। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सर्विस स्टेशन में पता किया, जहां से उन्हें पता लगा कि कुछ दिन पहले ही कार को हरियाणा के झज्जर स्थित सर्विस स्टेशन में लाया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार के मालिक का नंबर लेकर उसे फोन कर यह बोला कि वह उसका कोरियर लेकर आया है। इसके बाद आरोपित जैसे कोरियर लेने आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में पता लगा की आरोपित दो साथियों के साथ झज्जर से नजफगढ़ आ रहा था। रास्ते में उन्हें शराब पीने की इच्छा हुई, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। जिसके बाद राहुल ने उन्हें किसी व्यक्ति को लूटने की सलाह दी और फिर तीनों ने मुंढेला मोड़ पर खड़े व्यक्ति की कार और रुपये लूट लिए। पुलिस टीम ने अशवीर की निशानदेही पर छापेमारी कर उसके साथी विपिन को भी गिरफ्तार कर लिया।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran December 29, 2020 17:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */