सुबह में छाई घनी धुंध और दोपहर को निकली धूप - News Summed Up

सुबह में छाई घनी धुंध और दोपहर को निकली धूप


पिछले चार दिनों से सुबह के समय घनी धुंध छा रही है। धुंध ज्यादा होने के कारण सड़कों पर वाहन चलाते समय वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लाइटों के बिना धुंध में वाहन नहीं चल पा रहे रहे है। सुबह के समय धुंध व दोपहर को धूप निकल रही है।जागरण संवाददाता, कैथल: पिछले चार दिनों से सुबह के समय घनी धुंध छा रही है। धुंध ज्यादा होने के कारण सड़कों पर वाहन चलाते समय वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लाइटों के बिना धुंध में वाहन नहीं चल पा रहे रहे है। सुबह के समय धुंध व दोपहर को धूप निकल रही है।शनिवार को सुबह भी घनी धुंध छाई रही। 10 बजे के करीब धूप निकली तो लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। बस अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची। लोग बसों का स्टॉॅपेज पर खड़े होकर इंतजार करते दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा।जनवरी के पहले सप्ताह में ओर ज्यादा होगी ठंड-मौसम विज्ञानी रमेश चंद्र ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में ठंड ओर ज्यादा होगी। धूप भी मुश्किल से निकलेगी। 14 जनवरी तक ठंड अपने तेवर दिखाएंगी। ठंड में रोजाना बढ़ोतरी होगी। आगामी दो दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अब रोजाना तापमान गिरावट पर रहेगा। वहीं लोगों के स्वास्थ्य पर ठंड का असर पड़ सकता है। खांसी व जुकाम जैसी बीमारियों में बढ़ोतरी हो सकती है।ठंड सब्जियों के लिए हानिकारक-धुंध व ठंड सब्जियों की फसल के लिए हानिकारक है। सब्जियां ठंड ज्यादा होने के कारण खराब हो सकती है। गेहूं की फसल को ठंड का फायदा होगा। धुंध से गेहूं की फसल में फुटाव अच्छा होगा। इस मौसम में किसान गेहूं की फसल में खाद का प्रयोग कर सकते है। पानी कम देने की जरूरत होगी। मौसम विज्ञानी का कहना है कि जितनी ज्यादा ठंड होगी उतना ही गेहूं को फायदा होगा। गेहूं की फसल की जड़े मजबूत होगी।फॉग लाइट सहित इंडिकेटर धुंध में जलाएं: एसपी लोकेंद्र सिंहकैथल: पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि धुंध व कोहरे के मौसम में सावधानी पूर्वक वाहन चलाकर वाहन चालक स्वयं की ही नहीं, बल्कि अन्य वाहन चालकों तथा पैदल जा रहे नागरिकों के जान-माल को भी सुरक्षित रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोहरे व धुंध के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी बहुत कम चल रही है। ऐसे में सड़कों पर वाहन का प्रयोग करते समय अधिक सावधानी बरतनी होगी। एसपी ने सुरक्षित ड्राइविग संबंधी टिप्स जारी करते हुए वाहन चालकों को सलाह दी कि अपने गंतव्य स्थान के लिए चलने से पूर्व मौसम के पूर्वानुमान की जांच बाद ही यात्रा पर निकलें। अधिक कोहरे की चेतावनी पर यात्रा आवश्यक नहीं होने पर मौसम साफ होने तक टालने का प्रयास करें। किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन किसी सूरत में ना चलाएं। अपने वाहन की स्पीड का खास ध्यान रखकर धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा यह भी सुनिश्चित करें कि वाहनों की हेड लाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट सहित इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, बैटरी व कार हीटिग सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हैं।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 27, 2020 00:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */