सुप्रीम कोर्ट में अब अंग्रेजी में लिखे जाने वाले फैसलों का कई अन्य भाषाओं में अनुवाद होगा. खास बातें इसी माह से हिंदी, असमिया, उड़िया, कन्नड़ में होगा अनुवाद मराठी और तेलुगू भाषाओं में भी जजमेंट ट्रांसलेट किए जाएंगे दुनिया भर की अदालतों में अंग्रेजी या स्थानीय भाषा में होते हैं जजमेंटसुप्रीम कोर्ट में अब जल्द ही अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में भी जजमेंट मिलेंगे. फिलहाल इस महीने से हिंदी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, मराठी और तेलुगू भाषाओं में भी जजमेंट ट्रांसलेट किए जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट विश्व का ऐसा पहला कोर्ट होगा जिसमें इतनी भाषाओं में जजमेंट अनुदित होंगे. सुप्रीम कोर्ट के अफसरों के मुताबिक जजमेंट को भाषाओं में ट्रांसलेट करने में मकान मालिक-किराएदार विवाद, आपराधिक केस आदि को वरीयता दी जाएगी.
Source: NDTV July 03, 2019 12:56 UTC