भारत में काफी लोग पान खाने के शौकीन होते हैं। कई जगहों पर मेहमानों को स्वागत के वक्त पान खिलाया जाता है। या फिर किसी भी शुभ काम में पान खाकर भी शुरुआत किया जाता है। इस पान में कई चीजें मिलाई जाती हैं जिसमें से एक है सुपारी। ये सुपारी जितना फायदा करती है उतना ही नुकसान भी। इसके सेवन से थोड़ी ऊर्जा और खुशी मिलती है लेकिन ज्यादा सेवन करना खतरनाक साबित हो सकती है।सुपारी को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में कई रोगों के उपचार के लिए इसे प्रयोग किया जाता है। सुपारी का उपयोग एनीमिया, पाचन, कब्ज, दांत से संबंधित विकार और दर्द से राहत दिलाने में सहायक माना जाता है। लेकिन इसके नुकसान भी हैं...सुपारी खाने के नुकसान (Side Effects of Betel Nut in Hindi)मसूड़ों को नुकसानकुछ लोगों को रोजाना सुपारी चबाने की आदत होती है। इससे धीरे-धीरे मसूड़ें प्रभावित होने शुरू हो जाते हैं। ऐसे करने से मुंह के अल्सर होने का खतरा होता है।बढ़ जाता है गले के कैंसर का खतरासुपारी के अधिक सेवन से गले का कैंसर हो सकता है, इसे घेंघा कैंसर भी कहते हैं। इसमें मौजूद तत्व सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक है, इससे घेंघा कैंसर का खतरा बढ़ जाता है जो किसी खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में ज्यादा सुपारी का सेवन करने से बचना चाहिए।मुंह का कैंसरसुपारी में मौजूद तत्व सिर्फ गले का कैंसर ही नहीं बल्कि मुंह के कैंसर को भी जन्म देते हैं। ऐसे में अधिक मात्रा में सुपारी खाने से बचना चाहिए।हाई ब्लड प्रेशरसुपारी चबाने वाले लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी घेर लेती है। ऐसे में व्यक्ति चिंता, एकाग्रता, संवेदनशीलता, नींद की कमी की परेशानी से ग्रस्त होने लगता हैइसके अलावा भी सुपारी खाने के कई नुकसान हैं, जैसे कि....चेहरे पर लाली का आनाअत्यधिक पसीना आनासांस लेने में तकलीफपुतलियों का सिकुड़नाअत्यधिक प्यास लगनापेट में दर्दडायरिया की समस्यामांसपेशियों में दर्दधड़कन का धीमा होनाALSO READ Article Continues belowबेहोशी आनाEdited by Prashant Kumar
Source: Dainik Jagran December 02, 2021 04:02 UTC