सीमा जागरण मंच ने की वर्चुअल बैठक - News Summed Up

सीमा जागरण मंच ने की वर्चुअल बैठक


सीमा जागरण मंच की अखिल भारतीय वर्चुअल बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश गोरक्षा प्रांत, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, सिक्किम के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का नेतृत्व श्री ए गोपालकृष्णन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, प्रदीपन सह महामंत्री संगठन, निम्ब सिंह राजस्थान, अरविंद संगठन मंत्री बिहार, उप्र से डॉ. डोरी लाल वर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष सीमा जागरण मंच उत्तराखंड/ब्रज, व तपन अधिकारी, शिवराज चंद महामंत्री, डॉ. देवी दत्त जोशी प्रांतीय अध्यक्ष उत्तराखंड ने प्रतिभाग किया। बैठक में भारत की जमीनी सीमाओं में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली गई। हमारे देश की सीमाएं कैसे सुरक्षित हों। इस पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक भारत माता पूजन, कोरोना वैक्सीन पीड़ितों की सेवा, शक्ति पूजन, भर्ती कोचिंग की जानकारी दी गई। उत्तराखंड में छोटा कैलाश मानसरोवर व सीमा दर्शन की योजना बनाई गई।


Source: Dainik Jagran February 14, 2022 03:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */