सीडीओ ने ड्रोन उड़ाकर किया हिडन नदी का किया सर्वे - News Summed Up

सीडीओ ने ड्रोन उड़ाकर किया हिडन नदी का किया सर्वे


मुजफ्फराबाद में हिडन नदी को जीवंत रखने को मनरेगा से काम कराए जाने व मजदूरों को रोजगार दिलाए जाने के लिए सीडीओ विजय कुमार की अगुवाई में विशेष टीम ने खुजनावर से ड्रोन से हवाई सर्वे भी कराया गया है।सहारनपुर, जेएनएन। मुजफ्फराबाद में हिडन नदी को जीवंत रखने को मनरेगा से काम कराए जाने व मजदूरों को रोजगार दिलाए जाने के लिए सीडीओ विजय कुमार की अगुवाई में विशेष टीम ने खुजनावर से ड्रोन से हवाई सर्वे भी कराया गया है। इस दौरान टीम ने चोंदहेड़ी से नदी के उद्गम स्थल तक स्थल निरीक्षण भी किया।शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, जिला समन्वयक (मनरेगा) अरुण उपाध्याय तकनीकी टीम के साथ हिडन पर पहुंचे और नदी मार्ग पर ड्रोन उड़ाकर हवाई सर्वे भी कराया। सीडीओ विजय कुमार ने बताया कि सर्वे का उद्देश्य नदी को एनजीटी के मापदंडों के अनुरूप जीवंत कराने के साथ साथ बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूरों को काम उपल्बध कराना भी है। उन्होंने इस दौरान कई स्थानों पर वृक्षारोपण की बदहाली पर नाराजगी भी जताई। बताया जाता है की हिडन के उदगम स्थल से चोंदाहेड़ी तक नदी के दोनों ओर चौड़े तटबंध बनवाये जाने की योजना है। जिसके लिए टीम ने शनिवार को खुजनावर, चोंदहेड़ी, जयंतीपुर आदि विभिन्न स्थानो पर नदी में पैदल चलकर न केवल स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान टीम में मुख्य रुप से बीडीओ मुजफ्फराबाद रवि प्रकाश ,प्रशिक्षु बीडीओ नीरू चौधरी, विवेक सिंह, राजेश कांबोज, अश्वनी सैनी आदि मौजूद रहे।कांग्रेसियों ने वाल्मीकि मंदिर में झाडू लगा की साफ सफाईसहारनपुर: जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फरअली ने साथियों संग वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। साथ ही प्रदेश सरकार की दलित विरोधी मानसिकता का भी विरोध किया।बेहट रोड के मोहल्ला बंदरों वाला बाग स्थित भगवान वाल्मीकि के मंदिर में सफाई करने के बाद मुजफ्फर अली ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया ने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव पर टिप्पणी करते हुए जिस अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया वह घोर निदनीय है। एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने मुख्यमंत्री के बयान की निदा करते हुए अभद्र टिप्पणी के लिए भाजपा संगठन से सार्वजनिक माफी मांगने की अपील की। इस दौरान सचिन वर्मा, सतपाल बर्मन, शादाब अंसारी, गुलशेर अल्वी, प्रवीण कुमार, सोमनाथ, जय सुम्बक, सनी चौहान, प्रकाश चंद्र, सुरेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।


Source: Dainik Jagran October 09, 2021 14:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */