सीजेआई पर आरोप / सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मामले की जांच कर रहे पैनल से दो जजों के मिलने की खबर गलत - News Summed Up

सीजेआई पर आरोप / सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मामले की जांच कर रहे पैनल से दो जजों के मिलने की खबर गलत


Dainik Bhaskar May 05, 2019, 04:18 PM ISTएक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया था कि शुक्रवार शाम सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने जस्टिस बोबडे से मुलाकात की थीसुप्रीम कोर्ट की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने चीफ जस्टिस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, इसकी जांच जस्टिस बोबडे की अध्यक्षता में तीन जज कर रहे हैंनई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को उस मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ जांच कर रहे पैनल से दो जजों ने मुलाकात की थी।सुप्रीम कोर्ट के महासचिव की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। एक बड़े समाचार पत्र ने यह खबर प्रकाशित की कि सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने जस्टिस बोबडे से शुक्रवार शाम मुलाकात की।दरअसल, एक अंग्रजी अखबार की रविवार की रिपोर्ट में कहा गया था कि जस्टिस नरीमन और चंद्रचूड़ ने जस्टिस बोबडे से मुलाकात की थी। दोनों जजों ने कहा था कि महिला के आरोपों की जांच कर रही कमेटी एक्स पार्टी (महिला के पक्ष के बिना) जांच को आगे न बढ़ाए।चीफ जस्टिस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगासुप्रीम कोर्ट की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने चीफ जस्टिस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की इन हाउस कमेटी कर रही है। कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के तीन जज हैं। इसमें जस्टिस बोबडे के अलावा दो महिला जज- जस्टिस इंदु मल्होत्रा ​​और जस्टिस इंदिरा बनर्जी हैं। आरोप लगाने वाली महिला कमेटी के सामने पेश हुई थी, लेकिन बाद में मीडिया में बयान दिया था कि अगर उसे वकील ले जाने की इजाजत नही दी गई तो वह जांच में हिस्सा नहीं लेगी। महिला का कहना था कि मुझे यहां इंसाफ की उम्मीद कम दिखाई देती है।जूनियर कोर्ट असिस्टेंट थी आरोप लगाने वाली महिलासीजेआई गोगोई पर 35 साल की महिला ने यौनशोषण के आरोप लगाए हैं। उसने एफिडेविट की कॉपी 22 जजों को भेजी थी। यह महिला 2018 में सीजेआई के आवास पर बतौर जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदस्थ थी। बाद में उसे नौकरी से हटा दिया गया।


Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 10:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */