उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसदों और विधायकों को सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर-घर जाने का लक्ष्य दिया है। मुख्यमंत्री रविवार को गोरक्ष व काशी प्रांत के भाजपा सांसदों विधायकों और जिलाध्यक्षों के साथ विकास परियोजनाओं के संबंध में विमर्श कर रहे थे।लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसदों और विधायकों को सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर-घर जाने का लक्ष्य दिया है। सीएम योगी ने कहा है कि बीते साढ़े चार वर्षों में वंचित तबका सरकार की नीतियों के केंद्र में रहा है। बाढ़ हो या कोरोना, लोगों को लगा कि भाजपा सरकार और पार्टी कार्यकर्ता उनके परिवार का हिस्सा है। लोगों के मन में शासन के प्रति एक विश्वास का सृजन हुआ है। हर तबका उत्साहित है। यही उत्साह और विश्वास हमारी पूंजी है। सरकार की कोशिशों से करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव आया है। हमें उन तक अपनी पहुंच बनानी होगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरक्ष व काशी प्रांत के भाजपा सांसदों, विधायकों और जिलाध्यक्षों के साथ विकास परियोजनाओं के संबंध में विमर्श कर रहे थे। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और उपमुख्यमंत्री द्वय की मौजूदगी भी रही।जिलावार सांसदों और विधायकों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसा कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं होगा, जहां एक हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं न स्वीकृत हुई हों। आज हर जिले में मेडिकल कालेज स्थापित हो रहे हैं तो मेडिकल की जरूरतों के लिए आक्सीजन जेनरेशन में भी हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में किसान, महिला, नौजवान के सपने साकार हो रहे हैं। इन सबसे उत्तर प्रदेश में एक सकारात्मक माहौल है। सीएम योगी ने कहा कि सांसद और विधायक और जनप्रतिनिधि औप संगठन पदाधिकारियों के बीच परस्पर समन्वय बना रहे। यह समन्वय और टीम वर्क आगामी विधानसभा चुनावों में बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।तथ्य-तर्क के साथ जनता को बताएं हम हैं औरों से बेहतर : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने जनप्रतिनिधियों को तथ्य और तर्क के साथ जनता के बीच जाने का मंत्र दिया। राजनीति में दलीय प्रतिस्पर्धा का जिक्र करते हुए प्रधान ने कहा कि निसंदेह बीते साढ़े चार साल में योगी सरकार ने जिस तरह केंद्र सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन किया है, वह अद्भुत है। कोरोना काल में सीएम योगी की संवेदनशीलता को हम सबने महसूस किया है। अब हमें अपने इन सफल प्रयासों और उपलब्धियों के साथ चुनाव में जाना है। बेहतर है कि हर सांसद, विधायक संगठन पदाधिकारी पिछली सरकारों और योगी सरकार के तुलनात्मक आंकड़ों के साथ अपडेट रहें। सांसदों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र पोषित जो योजनाएं लंबित हों, उनके लिए सांसदों को खुद पहल कर केंद्रीय मंत्रीगणों से संवाद करना चाहिए।आज लखनऊ में काशी और गोरखपुर क्षेत्र के सम्मानित सांसदों, विधायकों एवं जिला अध्यक्षों व प्रभारियों के साथ संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। pic.twitter.com/cwCWcwvgIV— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) October 10, 2021समाज विरोधी ताकतों से रहें सतर्क-सावधान : 2022 विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है। कुछ समाजविरोधी ताकतें हमें तोड़ने और बदनाम करने में लगे हैं। पूरे देश की निगाह उत्तर प्रदेश पर है। लोग प्रदेश को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। हमारी छोटी-छोटी बातों को भी लोग बड़ा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए हमें एकजुटता बनाए रखनी होगी। उन्होंने कहा कि सांसद विधायकों के अभिभावक की भूमिका में रहें। जिलाध्यक्ष और विधायकों का मार्गदर्शन करते रहें।दिसंबर तक डेढ़ करोड़ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य : भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने सांसदों-विधायकों को एक-एक कार्यकर्ता और मतदाता तक सीधा संपर्क करने को कहा। उन्होंने बताया कि दिसंबर तक डेढ़ करोड़ नए लोगों को भाजपा परिवार का हिस्सा बनाने का लक्ष्य है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सभी सांसदों, विधायकों, मोर्चा, प्रकोष्ठों की सहभागिता होनी जरूरी है। हर बूथ पर सदस्यता का यह विशेष अभियान मतदाता तक सीधे पहुंच बनाने में भी सहायक होगा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताते हुए बंसल ने कहा कि विधायकों को अपने क्षेत्रों की गहन पड़ताल कर लेनी चाहिए। एक भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से न छूटे, इस का ध्यान रखना होगा। पार्टी के 'पन्ना प्रमुख' अभियान की चर्चा करते हुए सुनील बंसल ने बूथ समितियों की सूची अपडेट हो रही है। 15 अक्टूबर तक 'पन्ना प्रमुख' बनने का अभियान भी चल रहा है। इसमें सभी विधायकों की सक्रिय भागीदारी रहे। जिस पन्ने बतौर मतदाता आपका नाम है, उसी के पन्ना प्रमुख बनें। बंसल ने कहा कि संगठन और सरकार के समन्वय के साथ आगामी चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी।सांसदों और विधायकों ने दिया फीडबैक, बोले, जनता हमारे साथ : मुख्यमंत्री आवास पर दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित इस बैठक में एक ओर जहां जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए संगठन विस्तार के प्रयासों की जानकारी दी, तो आगामी चुनावों के दृष्टिगत क्षेत्रीय आवश्यकताओं से अवगत कराया। गोरख प्रांत के 12 और काशी प्रांत के 16 जिलों से आए सांसदों, विधायकों व पार्टी जिलाध्यक्षों ने सीएम योगी आदित्यनाथ और संगठन नेतृत्व से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समवेत प्रयास से आज सामान्य व्यक्ति को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। आमजन सरकार की भेदभाव रहित नीतियों से बहुत खुश है। गोरख क्षेत्र के विधायकों ने गोरखपुर व आसपास के क्षेत्रों के लिए हुए व
Source: Dainik Jagran October 10, 2021 15:09 UTC