सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में सेंध, रोड शो के दौरान युवक ने जड़ा थप्पड़, आरोपी हिरासत में - News Summed Up

सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में सेंध, रोड शो के दौरान युवक ने जड़ा थप्पड़, आरोपी हिरासत में


खास बातें दिल्ली में रोड शो के दौरान हुआ हमला पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ा मोती नगर की है पूरी घटनादिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को रोड शो के दौरान शनिवार को एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया. बता दें कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए यहां रोड शो कर रहे थे. गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर रोड शो के दौरान किसी ने हमला किया हो. इससे पहले भी 2014 में चुनाव प्रचार के दौरान एक ऑटो चालक ने अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ जड़ा था. सूचना के अनुसार सुलतानपुरी इलाके में अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो कर रहे थे, तभी अचानक एक ऑटोरिक्शा चालक ने उन्हें थप्पड़ रसीद कर दिया.इसके बाद अरविंद केजरीवाल के समर्थकों ने रिक्शा चालक की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.


Source: NDTV May 04, 2019 12:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */