फिलहाल मंगलवार को सिद्धू ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार को आम लोगों के लिए खून चूसने वाली जोंक बताया है. सिद्धू का कहना है कि पेट्रोल की कीमत 37 रुपए है और इसका टैक्स उससे भी ज्यादा करीब 46 रुपए लिया जा रहा है. शास्त्र अनुसार सरकार आम लोगों से टैक्स ऐसे वसूलती है जैसे भंवरे फूलों से रस लेते हैं, मोदी सरकार आम लोगों का खून चूसने वाली जोंक बन गई. वहीं सोमवार को भी सिद्धू ने एक ट्वीट किया था, जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी (BJP) सरकार के खिलाफ निशाना साधा था. इस रैली में सिद्धू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर के पक्ष में प्रचार कर रहे थे.
Source: NDTV April 30, 2019 12:33 UTC