आम आदमी पार्टी विधायक जरनैल सिंह ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को बिजली सब्सिडी दे सकती है. उन्होंने कहा कि इसके तहत सभी पीड़ितों को लाभ मिलेगा. सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लाभार्थियों की पहचान करने के लिए राजस्व विभाग सर्वेक्षण कर चुका है. दिल्ली की जनता से पूछेगी 'आप'बता दें इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जल्द ही दिल्ली में महिलाओं के लिए डीटीसी, क्लस्टर बसों और मेट्रो में मुफ्त सफर की घोषणा की है. अफसरों को निर्देश दिया है कि इस बारे में प्रस्ताव बनाकर लाएं की बसों और मेट्रो में इसको कैसे लागू करें.
Source: NDTV June 11, 2019 02:15 UTC