खास बातें अत्यधिक संवेदनशील सीमाओं पर अधिक जवानों की तैनाती देश में कुल चौकियों की संख्या 708 तक पहुंच गई दूरदराज की सभी चौकियों तक सड़क संपर्क सरकार की प्राथमिकताभारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद के बाद सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में निगरानी के लिए सशस्त्र सीमा बल की 18 नई चौकियां बनाई गई हैं. इनमें एक हजार से ज़्यादा जवान तैनात किए गए हैं.एसएसबी के डीजी सुरजीत सिंह देसवाल ने डोकलाम के आसपास जवानों की तैनाती के बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया लेकिन इतना जरूर कहा कि अत्यधिक संवेदनशील सीमाओं पर अधिक जवानों की तैनाती की गई है. यह चौकियां भूटान की सीमा के पास हैं. एसएसबी के मुताबिक दूरदराज की सभी चौकियों तक सड़क के जरिए संपर्क बनाना सरकार की प्राथमिकता है. एसएसबी की यह नई चौकियां भूटान एवं नेपाल के चीन से लगते सीमा क्षेत्रों में निगरानी के लिए ही बनाई गई हैं ताकि किसी भी अप्रिय हालात से निपटा जा सके.
Source: NDTV December 18, 2018 14:15 UTC