आजीविका : सिंह राशि वालों को आज बिजनस के मामले में लोन लेने की जरूरत पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर काम को बढ़ाने हेतु अधिक पूंजी निवेश की आवश्यकता पड़ेगी जिसके चलते किसी प्रकार का कोई बिजनस ऋण भी लिया जा सकता है। नौकरीपेशा वर्ग में सेल्स कर्मचारी अधिक भाग दौड़ कर सकते हैं। कुल मिलाकर काम को बढ़ाने की दिशा में भरसक प्रयास देखे जाएंगे।पारिवारिक जीवन : दांपत्य जीवन में कलह की स्थिति बनी रहेगी। बाहर वालों के सिखाए में रहने से मतभेद बढ़ेंगे।आज आपकी सेहत : कमर में दर्द रहने की शिकायत देखी जा सकती है। मेरुदंड को सीधा रखने का प्रयास करें।आज सिंह राशि के उपाय : मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करना लाभकारी साबित होगा।ऐस्ट्रॉलजर अमित सोनीaks@hotmail.co.in
Source: Navbharat Times February 08, 2021 21:56 UTC