सारण में प्रत्याशियों की जीत-हार की गणित सुलझाने में जुटे रहे शहरवासी - News Summed Up

सारण में प्रत्याशियों की जीत-हार की गणित सुलझाने में जुटे रहे शहरवासी


छपरा। सारण जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में तीन नवंबर को मतदान संपन्न होने के बाद 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। इसके बाद से ही जीत- हार का आंकलन भी शुरू हो गया है। सारण में एनडीए, महागठबंधन, लोजपा एवं निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच संघर्ष है। इसलिए आमतौर पर लोग यह जानने में पूरे दिन जुटे रहे कि कौन जीत रहा है। जीत-हार के गणित में पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर आम लोग तक उलझे हैं। शहर से लेकर गांव तक चौपाल एवं चाय की दुकान पर बुधवार को जीत -हार की चर्चा खूब होती रही। इसमें लोग अपने अपने - अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जबरदस्त तर्क दे रहे थे। वे बूथवार बता रहे हैं कि किस मतदान केंद्र से कौन प्रत्याशी कितने से लीड कर रहा है। कभी-कभी तो बहस तल्ख भी हो जा रही थी। फेसबुक पर कुछ लोग चुनाव के बाद कौन जीत रहा है, इस पर एक्जीट पोल भी शुरू कर दिए हैं। चाय की दुकान एवं सरकारी व निजी कार्यालय में जमकर जीत -हार पर बहस होती रही।शहर के नगर पालिका चौक पर शाम के छह बजे आम दिनों की तरह भीड़ - भाड़ थी। यहां चाय पीने के लिए लोगों की भीड़ में एक युवक चुनाव की चर्चा शुरू कर देता है। केकरा ज्यादा वोट पड़ल बा। यह बात सुनते ही एक अधेड़ व्यक्ति बोल पड़ते है कि कुछू कहल नइखे जा सकत ..। इसके बाद जीत-हार पर चर्चा शुरू हो जाती है। सभी अपना-अपना तर्क तो देते हैं, लेकिन निष्कर्ष कुछ नहीं निकल पाता है। एक बुजुर्ग कहते है कि अब वोटर बोल नहीं रहे हैं। जाति के आधार पर आंकलन करना ज्यादा हड़बड़ी होगी। क्योंकि युवा एवं महिलाओं का घर के अन्य सदस्यों से अलग पसंद है। वे भी राजनीति दृष्टि से सजग हो गए हैं, इसलिए आंकलन के समय इस पर ध्यान देना जरूरी होगा। यही स्थित पार्टियों के कार्यालय की भी है। वहां कर्मी काम के बदले कहां से कौन चुनाव जीतेगा इस प्रश्न को लेकर बहस शुरू कर दे रहे हैं। हालांकि ईवीएम में बंद प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला 10 नवंबर को आएगा।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 05, 2020 02:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */