मेषयह सप्ताह पारिवारिक रूप से कुछ परेशानियां लेकर आएगा। आर्थिक संकट के कारण परिवार में अनबन रहेगी। किसी आवश्यक कार्य से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की में रुकावट आएगी। व्यापारियों को मनमुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन में टकराव आने की संभावना है। मित्रों से कटुता रहेगी।वृषभस्वजन के साथ तीर्थाटन या मनोरंजक यात्राएं होंगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना होगा। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी किंतु बड़ खर्च आ सकते हैं। नौकरीपेशा को कार्यालय में परेशानी आएगी, कारोबारियों को मन काम में नहीं लगेगा। कार्य में शिथिलता रहेगी। दांपत्य जीवन संकटमय हो सकता है।मिथुनसप्ताह सामान्य है। आर्थिक संकट कम होगा, भूमि, भवन संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पारिवारिक जीवन में माहौल उल्लासपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त हो सकते हैं। संतानपक्ष के कार्य उत्तम तरीके से होंगे। उन्नति के अनेक अवसर आएंगे। संकटों से मुक्ति के लिए धर्म-अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परेशानी कम होगी।कर्कमानसिक रूप से परेशान रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटक जाने के कारण मन खिन्न रहेगा। धन संबंधी व्यवस्थाएं करने में परेशानी अनुभव होगी। मित्रों, स्वजनों, कार्यालयीन सहयोगियों से संबंध बिगड़ेंगे। परिवार में अचानक कोई हादसा हो सकता है। नौकरीपेशा को उच्चाधिकारियों से परेशानी महसूस होगी। कारोबारियों को कार्य विस्तार का अवसर मिलेगा।सिंहमानसिक और शारीरिक रूप से इस सप्ताह स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक समागम, मेलजोल होगा। धार्मिक यात्राएं होंगी। आजीविका के साधन प्राप्त होंगे। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए सप्ताह शुभ है। सप्ताह में आपके बल-पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज में कोई सम्मान प्राप्त होगा। परिवार में आपके निर्णय को सराहना मिलेगी। अवसरों का पूरा लाभ लेने का प्रयास करेंगे।कन्यापरिवार से तालमेल बनाकर रखना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता लाने का प्रयास करें। अपने अहम का त्याग करना होगा वरना संबंध खराब होते देर नहीं लगेगी। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मानसिक स्थिति में परेशानी महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। भूमि, संपत्ति, वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।तुलाकार्यस्थल पर विवादित स्थिति बन सकती है। आपके कार्यो को सराहना नहीं मिलने के कारण मन दुखी रहेगा। उम्मीद के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्य प्रारंभ अवश्य करेंगे किंतु उनमें उचित सफलता मिलने में समय लगेगा। परिवार के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे।वृश्चिकआलस्य हावी रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। इससे सारे कार्य अटक जाएंगे। धन की आवक कम रहेगी। किसी विशेष आर्थिक कार्य के पूरा होने में संदेह रहेगा। परिवार से सामंजस्य बनाने में कठिनाई आएगी। अवसरों का लाभ लेने का प्रयास करें। मित्रों से सहयोग नहीं मिलने के कारण मन में क्रोध आएगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे।धनुइस सप्ताह आपके सुख-साधनों, आय, सम्मान में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। अपने प्रयासों से आर्थिक परेशानियों का अंत करने में सफल होंगे। नए कार्य प्रारंभ करने का यह सही समय है। मानसिक शांति प्राप्त होगी। अचल संपत्ति की प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी विशेष और प्रिय मित्र से भेंट होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।मकरस्वास्थ्य का ध्यान रखें। सर्दी-जुकाम और शीत संबंधी रोग होने की आशंका है, इसलिए बाहरी खानपान और ठंडी चीजों के सेवन से बचें। धन का आगमन एक से ज्यादा जगह से होगा। नए कारोबार की रूपरेखा बनेगी। इस सप्ताह आय और व्यय का संतुलन बनाकर रखें। भूमि, संपत्ति में निवेश लाभदायक होगा। नए वाहन खरीदने का योग है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।कुंभसप्ताह परेशानी वाला रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। शारीरिक स्वस्थता रहेगी, लेकिन आलस्य हावी रहने से काम अटकेंगे। आर्थिक परेशानियां कम होंगी। नौकरीपेशा और कारोबारियों को काम पर ध्यान लगाना होगा। खर्च संभलकर करें, बचत की आदत डालें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सुखद जीवन प्राप्त होगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे।मीनजिन कार्यो को पूरा करने के लिए आप लंबे समय से प्रयासरत हैं, वे जल्द पूरे होने वाले हैं। कोई बड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। नया व्यापार प्रारंभ करने के लिए सही समय है। यदि पूर्व से कोई योजना बना रखी है तो उस पर अमल करने का समय आ गया है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी समाप्त होगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी। पुराने निवेश से लाभ होगा। वाहन खरीदने के योग हैं।
Source: Dainik Bhaskar August 08, 2022 13:06 UTC