How to make: साउथ इंडियन खाने का शौक रखते हैं, तो जरूर ट्राय करें उडुपी स्टाइल का यह मसाला राइससबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके उसमें खड़ी लाल मिर्च को तलकर निकाल ले। अब एक मिक्सर के जार में तले हुए लाल मिर्च को ले। इसमें किसा हुआ नारियल, खड़ा सरसों, ईमली, और गुड डाले। इसे अच्छी तरह से पीसकर इसका पेस्ट बना लें।पुलाव खाकर ऊब गए हैं तो ट्राय करें कोकोनट मस्टर्ड राइसएक पैन में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए उसमें खड़ा सरसों, चना दाल, उड़द दाल डालें और इसे कुछ मिनटों तक पकाएं। अब इसमें किसा हुआ नारियल डालकर इस पूरे मिश्रण को 3 से 4 मिनट तक पकने दें।अब इसमें ऊपर से हल्दी पाउडर, हींग, करी पत्ते डालें। जब यह पूरी तरह से मिल जाए, इसमें पिसा हुआ नारियल का पेस्ट डालें और सभी को अच्छी तरह से मिला ले।जब यह सारे मिश्रण अच्छी तरह से मिल जाए, इसमें ऊपर से पका हुआ चावल डालें और चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से मिला ले। मध्यम आंच में इसे 2 से 3 मिनट तक पकाएं।आपका कोकोनट मसाला राईस तैयार है, इसे ऊपर से बारीक कटे हुए हरे धनिया से गार्निश कर, गरमा-गरम परोसे। तो आपने देखा कैसे उड़ूपी स्टाईल chitranna, या कहे कोकोनट मस्टर्ड मसाला राईस बड़ी आसानी से बहुत ही कम समय पर घर में ही तैयार किया जा सकता है। इस पूरी रेसिपी को समझने के बाद अब इंतजार करने की जरूरत ही नहीं है। कर्नाटका के इस मशहूर रेसिपी को तुरंत अपने घर पर बनाए और अपने परिवार के साथ इसका आनंद लें। आप अपने घर पर भी किसी खास उत्सव, त्यौहार या पर्व के दौरान इस रेसिपी को बनाकर इसे मुख्य व्यंजन के रूप में अपने मेहमानों को या घरवालों को परोस सकते हैं।
Source: Navbharat Times February 10, 2021 04:30 UTC