सांसद भास्कर भगरे की कृषी मंत्री से मांग, नुकसानग्रस्त फसलों का पंचनामा कर किसानों को दी जाए भरपाई - News Summed Up

सांसद भास्कर भगरे की कृषी मंत्री से मांग, नुकसानग्रस्त फसलों का पंचनामा कर किसानों को दी जाए भरपाई


सांसद भास्कर भगरे की कृषी मंत्री से मांग, नुकसानग्रस्त फसलों का पंचनामा कर किसानों को दी जाए भरपाईमहाराष्ट्र के कई हिस्सों में कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा हैं। सांसद भास्कर भगरे ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उन्हें बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वेक्षण कर नुकसान भरपाई देने की मांग की।भास्कर भागरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)Follow usFollow Us On:दिंडोरी: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा हैं। किसानों के हुए इस नुकसान पर दिंडोरी के सांसद भास्कर भगरे ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। बारिश के कारण खेतों की फसलों में हुए नुकसान के कारण किसान वर्ग चिंता में है।सांसद भास्कर भगरे ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उन्हें बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वेक्षण कर नुकसान भरपाई देने की मांग की। दिंडोरी लोकसभा क्षेत्र के दिंडोरी, देवला, निफाड, चांदवड, नांदगाव और जिले के अन्य हिस्सों में पिछले 2 दिनों में भारी बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।फसलों को भारी नुकसानइस बारिश से किसानों का पशुधन और फसलों के अलावा अन्य आर्थिक नुकसान भी बड़ी मात्रा में हुआ है। दिंडोरी, कलवण, सुरगाणा, पेठ तहसीलों में चावल, नागली, वरई जैसी फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। देवला के हनुमंतपाडा में बाढ़ में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और फसलों को भारी नुकसान हुआ।पंचनामा करने का दिया आदेशदिंडोरी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में हुए नुकसान की खबर के बाद दिंडोरी के सांसद भास्कर भगरे ने तत्काल दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।उन्होंने अपने क्षेत्र में हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी दी और क्षेत्र का हाल बयां किया। इसकी खबर लगते ही बाद में केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल पंचनामा करने और फसल बीमा अधिकारियों को निर्देश देने के लिए कहा।यह भी पढ़ें- आष्टी विधानसभा सीट: दो बार कांग्रेस का राज, क्या BJP कर पाएगी आगाज? होगा टक्कर का मुकाबलादिंडोरी के सांसद भास्कर भगरे और गांव वालों को उम्मीद है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर जानकारी देने के बाद जल्द-से-जल्द किसानों को मुआवजा मिलेगा और उनकी तकलीफ दूर होगी।यह भी पढ़ें- Assembly Polls Dates Announcement Live : इंतजार हुआ खत्म, थोड़ी देर में होगा महाराष्ट्र व झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान


Source: Dainik Bhaskar October 15, 2024 15:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...