सवा साल बाद श्रीगंगानगर कोरोना मुक्त: जिले में नहीं कोई कोरोना एक्टिव केस, नए कोरोना रोगियों की संख्या पिछले करीब दस दिन से शून्य - News Summed Up

सवा साल बाद श्रीगंगानगर कोरोना मुक्त: जिले में नहीं कोई कोरोना एक्टिव केस, नए कोरोना रोगियों की संख्या पिछले करीब दस दिन से शून्य


Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarNow There Is No Corona Active Case In The District, The Number Of New Corona Patients Is Zero For The Last Ten Daysसवा साल बाद श्रीगंगानगर कोरोना मुक्त: जिले में नहीं कोई कोरोना एक्टिव केस, नए कोरोना रोगियों की संख्या पिछले करीब दस दिन से शून्यश्रीगंगानगर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकश्रीगंगानगर का सरकारी अस्पताल।करीब सवा साल के बाद मंगलवार को जिला एक बार फिर कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो गया। जिले में मंगलवार शाम जारी रिपोर्ट में न तो कोई नया कारोना रोगी सामने आया और जिले में कोई कोरोना एक्टिव केस भी नहीं था। ऐसे में कोरोना रोग से पूरी तरह मुक्त हो जाना जिले के लिए अच्छा संकेत है।यह रही स्थितिजिले में अब तक 276092 कोरोना सैंपल लिए गए। इनमें से 19336 पॉजिटिव पाए गए। इनमें 150 की मौत हो गई। इनमें 19186 रिकवर कर गए। मंगलवार को छह रोगियों के रिकवर करने के साथ ही जिले में एक्टिव केसेज का आंकड़ा भी शून्य हो गया।अब तीसरी लहर को रोकने पर दें ध्यानजिले में अब नए रोगियों और एक्टिव केसेज की संख्या तो शून्य हो गई है लेकिन अब भी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। इसी से तीसरी लहर से बचा जा सकता है। कोरोना की तीसरी लहर सितम्बर या अक्टूबर तक आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में इस तीसरी लहर को रोकने के लिए हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क पहनना, भीड़भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाना आदि नियमों की पालना करनी होगी।शुरुआत में जिला रहा है कोरोना मुक्तकोरोना की शुरुआत के बाद करीब 58 दिन तक जिले में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया था। गत वर्ष बीस मई को पहला कोरोना रोगी सामने आने के बाद रोगियों के मिलने का क्रम लगातार जारी रहा है। ऐसे में मंगलवार को आए नए कोरोना रोगियों और एक्टिव केस के आंकड़ों को शून्य पर बनाए रखना जरूरी है।


Source: Dainik Bhaskar August 10, 2021 23:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */