सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में विराट इस नंबर पर पहुंचे, मेसी पहले नंबर पर - News Summed Up

सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में विराट इस नंबर पर पहुंचे, मेसी पहले नंबर पर


नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस वक्त एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हैं। विराट कोहली कुल वार्षिक कमाई दो करोड़ 50 लाख डॉलर है, लेकिन अब वो फोर्ब्स की सूची में 17 स्थान नीचे खिसक गए हैं और 100वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में विराट पहले 83वें स्थान पर थे।फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी मेसी हैं जो पहले नंबर पर हैं। फोर्ब्स की ताजा सूची में बार्सिलोना व अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर नंबर एक पर काबिज हैं। इस मैगजीन के मुताबकि विराट कोहली को एड से 2.1 करोड़ डॉलर की कमाई होती है तो जीत से मिलने वाली रकम और वेतन से कुल 40 लाख डॉलर की कमाई होती है। पिछले एक वर्ष में विराट की कुल इनकम 2.5 करोड़ डॉलर रही है।पिछले वर्ष की बात करें तो विराट फोर्ब्स की लिस्ट में 83वें स्थान पर थे, लेकिन इस वर्ष उन्हें 17 स्थान का नुकसान हुआ है और वो 100वें नंबर पर आ गए हैं। फोर्ब्स के मुताबिक विराट की कमाई में 10 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है फिर भी वो 17 स्थान नीचे आ गए हैं। वहीं मेसी पहले नंबर एक पर रहे मुक्केबाजी को अलविदा कहने वाले फ्लायड मेवेदर को उनके स्थान से हटा कर शीर्ष पर आ गए। अर्जेंटीना के इस स्टार फुटबॉलर की वेतन और एड से कुल कमाई 12.7 करोड़ डॉलर है। मेसी के बाद दूसरे नंबर पर पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं जिनकी सालाना कमाई 10.9 करोड़ डॉलर है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sanjay Savern


Source: Dainik Jagran June 12, 2019 12:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */