Hindi NewsLocalRajasthanKotaBundiFarmer Unconscious Due To Snakebite, Killed Snake And Taken To Hospital, Lost His Life In Superstitionसर्पदंश से मौत: सर्पदंश से किसान बेहोश, सांप को मार कर ले गए अस्पताल, अंधविश्वास में चली गई जानदेई (बूंदी) 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकअस्पताल ले जाने से पहले सांप को टॉर्च जलाकर ढूंढने में गंवाया समयदेई क्षेत्र के मोड़सा गांव निवासी किसान आशाराम बैरवा (25) पुत्र राजमल बैरवा को गुरुवार आधी रात को सर्पदंश से मौत हो गई। वह 7 बहनों में इकलौते भाई था। अंधविश्वास के चलते परिजन पहले सांप काे ढूंढने में जुट गए और समय पर आशाराम को अस्पताल नहीं ले जा सके और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि आशाराम रात को खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। 11 बजे उसे सांप ने डस लिया। थोड़ी देर बाद वह बेसुध हो गया।परिजन उसे इलाज के लिए देई सीएचसी में ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद कोटा रैफर कर दिया। उसे लेकर परिजन कोटा अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक ज्यादा देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया।ग्रामीणों ने बताया कि रात को खेत पर सांप के काटने के बाद आशाराम ने बिजली नहीं होने से मोबाइल की रोशनी से सांप को ढूंढ लिया और वहीं पर ही मार दिया था। इस सांप को भी परिजन साथ लेकर अस्पताल पहुंंचे, ताकि सांप की पहचान होने पर सही उपचार मिल सके, लेकिन फिर आशाराम को बचाया नहीं जा सका। सूचना पर देई थाने से एएसआई रमेशकुमार ने अस्पताल जाकर जानकारी ली।
Source: Dainik Bhaskar October 08, 2021 23:56 UTC