सर्दी फिर से: दो दिन बाद बीकानेर में शीतलहर की चेतावनी, संभाग के सभी जिलों में गिरेगा तापमान - News Summed Up

सर्दी फिर से: दो दिन बाद बीकानेर में शीतलहर की चेतावनी, संभाग के सभी जिलों में गिरेगा तापमान


Hindi NewsLocalRajasthanBikanerTwo Days Later, Cold Wave Warning In Bikaner, Temperature Will Fall In All Districts Of The DivisionAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपसर्दी फिर से: दो दिन बाद बीकानेर में शीतलहर की चेतावनी, संभाग के सभी जिलों में गिरेगा तापमानबीकानेर 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकइंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में किसानों के खेत तैयारी पर हैपाला पड़ने की आशंका भी जताई मौसम विभाग नेबीकानेर में एक बार फिर शीतलहर शुरू होने वाली है। मौसम विभाग ने न सिर्फ बीकानेर बल्कि संभाग के चारों जिलों में शीत लहर की चेतावनी जारी कर दी है। बीकानेर में रविवार को अधिकतम तापमान 26.4 रहा जबकि सुबह आठ बजे न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विभाग ने रविवार दोपहर जारी रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर व नागौर में बुधवार से शीतलहर व शीत दिन रहेगा। माना जा रहा है कि तापमान पांच डिग्री सेल्सियस या इससे भी नीचे जा सकता है। करीब दस दिन पहले भी बीकानेर में ऐसे ही हालात थे जब तापमान घटकर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। एक बार फिर ऐसे ही हालात बन रहे हैं।पाला पड़ सकता हैमौसम विभाग ने इस दौरान पाला पड़ने की चेतावनी भी दी है। अगर पाला पड़ता है तो किसानों को खेत में हाल ही में हुई बुवाई का ध्यान रखना होगा। पाला पड़ने से फसलों पर विपरीत असर पड़ता है। हालांकि इस दौरान प्रदेश में कहीं भी कोहरा होने की आशंका नहीं जताई गई है। सूर्योंदय के साथ ही धूप निकलने की स्थिति में सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी नहीं होगी। इंदिरा गांधी नहर के विशेषज्ञ नरेंद्र आर्य का कहना है कि पाला पड़ने से पहले ही किसानों को अपना प्रबंध करना चाहिए। खासकर नहरी क्षेत्र में पाला पड़ने से अधिक नुकसान होने की आशंका रहती है।


Source: Dainik Bhaskar December 27, 2020 09:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */