सरकारी भवनों की बुकिंग अब ऑनलाइन: एक पोर्टल, जिसकी मदद से शादी के कार्यक्रमों के लिए भारत सरकार की संपत्तियां बुक की जा सकेंगी - News Summed Up

सरकारी भवनों की बुकिंग अब ऑनलाइन: एक पोर्टल, जिसकी मदद से शादी के कार्यक्रमों के लिए भारत सरकार की संपत्तियां बुक की जा सकेंगी


Hindi NewsLocalDelhi ncrA Portal With The Help Of Which Indian Government Properties Can Also Be Booked For Events Like Marriage And Marriage. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपसरकारी भवनों की बुकिंग अब ऑनलाइन: एक पोर्टल, जिसकी मदद से शादी के कार्यक्रमों के लिए भारत सरकार की संपत्तियां बुक की जा सकेंगीनई दिल्ली 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकसरकारी संपत्तियों की बुकिंग के लिए पूरी प्रोसेस और पेमेंट का इंतजाम इसी पोर्टल से किया जा सकेगा।केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक पोर्टल शुरू किया है। नाम है- www.esampada.mohua.gov.in जिस पर देशभर में मौजूद केंद्र सरकार की ऐसी तमाम संपत्तियों की जानकारी है। इन्हें आम आदमी भी शादी-ब्याह या ऐसे ही अन्य पारिवारिक, सामाजिक, धार्मिक आयोजनों के लिए किराए पर ले सकता है। इस पोर्टल पर सरकारी संपत्तियों की मौजूदा स्थिति का पता चलेगा। यानी वे कब उपलब्ध हैं, कब नहीं। दूसरा- इनकी बुकिंग के लिए पूरी प्रोसेस और पेमेंट का इंतजाम भी इसी पोर्टल से हो जाएगा।केंद्रीय आवास और शहरी मामलाें के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस वेब पोर्टल के साथ इसका ऐप भी लॉन्‍च किया। उन्होंने बताया कि संपदा निदेशालय की चार वेबसाइट gpra.nic.in, eawas.nic.in, estates.gov.in, holidayhomes.nic.in थीं। दो मोबाइल ऐप m-Awas और m-Ashoka5 भी थे। इन सभी को नए वेबपोर्टल और उससे संबंधित ऐप में मर्ज कर दिया गया है। यानी इन चार अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर पहले जो सुविधाएं मिल रही थीं, वे सभी अब एक जगह मिल जाएंगी।पोर्टल से जुड़ी सरकारी संपत्तियां और सुविधाएं40 स्थानों पर 1,09,474 गवर्नमेंट क्वार्टर उपलब्ध हो सकेंगे।28 स्थानों पर 45 ऑफिस कैम्पस, यहां 1.25 करोड़ वर्गफीट ऑफिस स्पेस मिल सकेगा।62 स्थानों पर 1,176 हॉलिडे होम हैं, इनमें रूम/सुइट मिल सकेंगे।विज्ञान भवन जैसे स्थलों की बुकिंग हो सकेगी।सामाजिक कामों के लिए सरकार के उपलब्ध अन्य स्थलों की भी बुकिंग हाे पाएगी।नई व्यवस्था से ये लाभ


Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 01:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */