Hindi NewsLocalUttar pradeshBarabankiMasauliDainik Bhaskar News, Dainik Bhaskar, Latest Dainik Bhaskar News, Dainik Bhaskar Latest News Illegal Occupation Removed From Government Pondसरकारी पोखरी से हटा अवैध कब्जा: दैनिक भास्कर की खबर के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई, लोगों ने जताया आभारआदर्श रावत| मसौली (नवाबगंज), बाराबंकी 2 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा।बाराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र में एक सरकारी पोखरी पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटा दिया है। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसे मत्स्य पालक को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।यह पोखरी मत्स्य पालन के लिए नीलामी प्रक्रिया के तहत मत्स्य पालक चंद्रपाल यादव को पट्टे पर आवंटित की गई थी। चंद्रपाल यादव ने नियमानुसार धनराशि जमा कर पट्टा प्राप्त किया था। इसके बावजूद, कुछ स्थानीय लोगों ने जबरन पोखरी पर अवैध कब्जा कर लिया था और बिना अधिकार के मछली पकड़ने का प्रयास कर रहे थे।इससे मत्स्य पालक को आर्थिक नुकसान हो रहा था और क्षेत्र में कानून व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। पीड़ित मत्स्य पालक चंद्रपाल यादव ने उप जिलाधिकारी रामनगर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अवैध कब्जा नहीं हटाया जा रहा था। इसके बाद दैनिक भास्कर ने इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया।दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के एक सप्ताह के भीतर प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। राजस्व टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और सरकारी पोखरी की पट्टे की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस कार्रवाई के दौरान हल्का लेखपाल राजेंद्र यादव, राजस्व टीम और पुलिस बल मौजूद थे।अवैध कब्जा हटने के बाद मत्स्य पालक चंद्रपाल यादव ने राहत महसूस की और दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की, जिससे उन्हें न्याय मिल सका।
Source: Dainik Bhaskar December 27, 2025 03:21 UTC