सरकारी नौकरी: BSF ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत कांस्टेबल के 269 पदों पर निकाली भर्ती, 22 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे 10वीं पास कैंडिडेट्स - News Summed Up

सरकारी नौकरी: BSF ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत कांस्टेबल के 269 पदों पर निकाली भर्ती, 22 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे 10वीं पास कैंडिडेट्स


Hindi NewsCareerBSF Sarkari Naukri | Constable Recruitment 2021: 269 Vacancies For Constable Posts, Border Security Force Notification For Details Like Eligibility, How To Applyसरकारी नौकरी: BSF ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत कांस्टेबल के 269 पदों पर निकाली भर्ती, 22 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे 10वीं पास कैंडिडेट्स18 घंटे पहलेकॉपी लिंकबॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत कांस्टेबल के 269 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 09 अगस्त यानी सोमवार से शुरू हो चुका है। इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर तक जारी रहेगी।पदों की संख्या- 269योग्यताइन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा पास होने चाहिए। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघों या भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले और पदक जीतने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकेंगे।आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 1 अगस्त 2021 तक 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।जरूरी तारीखें-आवेदन शुरू होने की तारीख- 9 अगस्त9 अगस्त आवेदन की आखिरी तारीख- 22 सितंबरसिलेक्शन प्रोसेसइन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। कैंडिडेट्स को किसी तरह की कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। सैलरीसिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 21,700 - 69,100 रुपए सैलरी और अन्य अलाउंस दिए जाएंगे।एप्लीकेशन फीसजनरल,ओबीसी- 100 रुपए100 रुपए एससी,एसटी और महिला- कोई फीस नहींऐसे करें आवेदन-इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 22 सितंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।


Source: Dainik Bhaskar August 09, 2021 11:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */