समय से पहले पैदा हो रहा हर दसवां बच्चा, प्रिमैच्योर बेबी के लिए कंगारू मदर केयर सबसे कारगर - News Summed Up

समय से पहले पैदा हो रहा हर दसवां बच्चा, प्रिमैच्योर बेबी के लिए कंगारू मदर केयर सबसे कारगर


समय से पहले पैदा हो रहा हर दसवां बच्चा, प्रिमैच्योर बेबी के लिए कंगारू मदर केयर सबसे कारगरRizwan Noor Khanबदलती जीवनशैली और खानपान के तरीकों के चलते समय से पहले बच्चों के पैदा होने के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। प्रिमैच्योर डिलीवरी के चलते जच्चा बच्चा की जिंदगी भी खतरे में रहती है। हर साल बढ़ी संख्या में समय से पहले पैदावारी के चलते नवजात मौत का शिकार हो जा रहे हैं। प्रिमैच्योर बेबी को बचाने के लिए कंगारू मदर केयर तरीका सबसे कारगर बताया गया है।समय से पहले पैदा हो रहे 1.5 करोड़ बच्चेविश्व स्वास्थ्य संगठन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में पैदा होने वाला हर दसवां बच्चा प्रिमैच्योर जन्म ले रहा है। आंकड़ों के बताते हैं कि हर साल दुनियाभर में 1.5 करोड़ बच्चे ​समय से पहले पैदा हो रहे हैं। इस वजह से हर साल करीब 10 लाख बच्चों की मौत हो जाती है।बच्चे को शारीरिक बाधा का खतराप्रिमैच्योर डिलीवरी के कारण जच्चा और बच्चा की जिंदगी खतरे में बनी रहती है। ऐसी स्थिति में खर्च का अतिरिक्त बोझ होने के साथ ही अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा बच्चे को भविष्य में बड़ी बीमारी या किसी अन्य तरह की शारीरिक बाधा का खतरा बना रहता या उन्हें इससे जूझना पड़ता है।हर साल 10 लाख बच्चों की मौतरिपोर्ट के अनुसार समय से पहले पैदा हुए बच्चों में उपजी समस्या 5 साल ​तक के बच्चों की मौत का बड़ा कारण है। 2015 में दुनियाभर में 10 लाख प्रिमैच्योर बच्चों की मौत दर्ज की गई। सबसे ज्यादा प्रिमैच्योर बच्चों की मौत कम और मध्यम आय वर्ग वाले देशों में होने का खुलासा किया गया है।गलत आदतों या बीमारी से प्रिमैच्योर डिलीवरी37 सप्ताह से पहले जन्म लेने वाले नवजात को प्रिटर्म बर्थ या प्रिमैच्योर डिलीवरी कहा जाता है। इसके लिए गर्भवती महिला की कोई बीमारी, गलत आदतें वजह हो सकती हैं। ज्यादातर मामलों में गर्भवती के ​डाइबिटिक होने, स्मोक या अल्कोहल का अधिक इस्तेमाल, तनाव, पौष्टिक आहार की कमी या पर्याप्त नींद नहीं लेने की वजह से प्रिमैच्योर डिलीवरी होती है।प्रिमैच्योर डिलीवरी से बचने का तरीकाविश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रिमैच्योर डिलीवरी से बचने के लिए गर्भावस्था के दौरान चिकित्सक के अनुसार दिनचर्या का पालन करना बेहद जरूरी है। प्रिमैच्योर डिलीवरी के बाद बच्चे की जिंदगी बचाना और उसे सेहतमंद बनाना सबसे बड़ा काम है। चिकित्सकों के मुताबिक कंगारू मदर केयर से बच्चे को स्वस्थ करना आसान है। इससे हर साल 75 फीसदी बच्चों की जान बचाई जा सकती है।कंगारू मदर केयर जान बचाने में कारगरकंगारू मदर केयर के तहत प्रिमैच्योर बच्चे को मां अपने सीने से चिपकाकर, ढंककर इस तरह रखे जैसे कंगारू पशु अपने बच्चों को ​थैली में रखता है। ऐसा करने से बच्चे को मां की त्वचा से गर्मी मिलने के साथ जीवन जीने की क्षमता विकसित होती है और वह ज्यादा तेजी से स्वस्थ होता है।…NEXTToday is #WorldPrematurityDay. Approximately 1⃣ million children around 🌎🌍🌏 die each year due to complications from #preterm birth, and survivors may face a lifetime of ill-health. pic.twitter.com/xzFyRDF05Y — World Health Organization (WHO) (@WHO) November 17, 2020Read more: वायरस जनित बीमारी से 4 साल में 50% बढ़ी बच्चों की मौतोंपहले से और जानलेवा हो गई बच्चों की ये बीमारीस्ट्रोक से 1.45 करोड़ लोगों के अपंग होने का खतरा5 करोड़ साल पहले जीवित था दुनिया का सबसे बड़ा पक्षीमिस्र में फिर मिलीं 25 हजार साल से दफन ममी और सोने की मूर्तियां


Source: Dainik Jagran November 17, 2020 13:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */