Hindi NewsLocalChandigarhMohaliIn Many Places, There Is Power Failure For 8 Hours, Inverter Shut Downसट डाउन से लोग हुए परेशान: कई जगह 8 घंटे गुल रही बिजली, इन्वर्टर हुए बंदमोहाली 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकएक तरफ गर्मी और दूसरी तरफ बिजली की सप्लाई न होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत दिवस दोपहर को भारी बारिश और हवा चलने के कारण शहर में कई जगह बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई। जिसे ठीक करने के लिए पावरकॉम की टीम लगी रही, लेकिन देर रात तक बिजली की सप्लाई दुरूस्त नहीं हो पाई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।बिजली की सप्लाई से गांव मदनपुर, फेज-2, फेज-3बी1 और फेज-5 का कुछ एरिया प्रभावित हुआ। इन एरिया में दोपहर करीब 3 बजे बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई थी। जिसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे जाकर पूरी तरह से बिजली सप्लाई दुरूस्त हुई और तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।गर्मी से लोग बेहाल...बिजली की सप्लाई प्रभावित होने पर एरिया निवासियों ने कहा कि दोपहर करीब 3 बजे लाइट जाने के बाद पावरकॉम के अधिकारियों को शिकायत की गई थी और साथ ही कम्प्लेंट हेल्पलाइन पर भी काॅल करके सूचना दी गई थी। लोगों ने बताया कि अधिकारियों की ओर से बार-बार आश्वासन दिया जा रहा था कि टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही समस्या हल कर दिया जाएगा। लेकिन रात करीब साढ़े 12 बजे तक भी बिजली नहीं आई थी।
Source: Dainik Bhaskar August 09, 2021 23:00 UTC