यमुनानगर | सदर यमुनानगर पुलिस ने सट्टा खाईवाल करते तीन को काबू किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 50 हजार 400 रुपए बरामद किए हैं।पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि गधौली कॉलोनी में पुनीत, कृष्ण और रजत सट्टा खाईवाल कर रहे हैं।इस पर वहां पर जाकर रेड की गई। पुलिस ने तीनों को काबू किया। वहां उनके पास से 50 हजार 400 रुपए बरामद किए हैं।
Source: Dainik Bhaskar October 21, 2019 02:51 UTC