सचिन तेंदुलकर ने मां से लिए आर्शीवाद, फैंस को दी गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर आज भी अपने संस्कार नहीं भूले हैं। उन्होंने गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर अपने अपनी मां से पांव छुकर आशीर्वाद लिए हैं। सचिन के साथ उनकी वाइफ अंजलि तेंदुलकर भी नजर आ रही हैं। सचिन तेंदुलकर ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपने सभी फैंस को भी गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दी हैं।
Source: Navbharat Times March 19, 2026 13:32 UTC