कहा जा रहा है कि विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित की गई है. बता दें कि बुधवार सुबह भारत- US ट्रेड डील पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सरकार का पक्ष रखना शुरू किया था, तो विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया था. पीयूष गोयल ने इस दौरान कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर कहा कि इसमें किसानों के हितों को सुरक्षित रक्षा गया है. इससे पहले राहुल गांधी आज फिर संसद में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की वो किताब लेकर पहुंचे, जिस पर पिछले 2 दिनों से लोकसभा में हंगामा हो रहा है. संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है और अबतक काफी हंगामा देखने को मिला है.
Source: NDTV February 04, 2026 18:34 UTC