संसद भवन की कैंटीन महंगी हुई: बजट सत्र से सांसदों को 65 रु. की बिरयानी के लिए देने होंगे 100 रु., सबसे सस्ता आइटम 3 रुपए की रोटी - News Summed Up

संसद भवन की कैंटीन महंगी हुई: बजट सत्र से सांसदों को 65 रु. की बिरयानी के लिए देने होंगे 100 रु., सबसे सस्ता आइटम 3 रुपए की रोटी


Hindi NewsNationalFrom This Budget Session, MPs Will Get A Biryani Of 65 Rupees For 100 Rupees, 60 Rupees For Fresh Juice Of 20 Rupees. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपसंसद भवन की कैंटीन महंगी हुई: बजट सत्र से सांसदों को 65 रु. की बिरयानी के लिए देने होंगे 100 रु., सबसे सस्ता आइटम 3 रुपए की रोटीनई दिल्ली 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकसंसद की कैंटीन में अब हैदराबादी चिकन बिरयानी के स्वाद के लिए सांसदों को 65 रुपए की जगह 100 रुपए चुकाने होंगे। 20 रुपए का जूस 60 रुपए में मिलेगा। दरअसल, लाेकसभा सचिवालय ने कैंटीन की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। इसके तहत सबसे सस्ती रोटी होगी जो 3 रुपए में मिलेगी।कैंटीन के रेट में 30% से 50% तक का इजाफा हुआ है। अब यहां वेज खाना 100 रुपए में मिलेगा, जो पहले करीब 60 रुपए में मिलता था। वेज बफे के लिए 500 रुपए चुकाने होंगे। चिकन बिरयानी, चिकन कटलेट, चिकन फ्राई और वेज थाली का रेट 100 रुपए है।चिकन करी के लिए 75 रुपए चुकाने होंगे। मटन बिरयानी, मटन कटलेट के लिए 150 रुपए और मटन करी के लिए 125 रुपए का भुगतान करना होगा। यहां आलू बोंडा, ब्रेड पकौड़ा, दही और समोसे का रेट 10 रुपए रखा गया है। डोसा 30 और 50 रुपए का होगा। पहले 2 रुपए में रोटी, 6 रुपए में आलू बोंडा, 10 रुपए में डोसा,10 रुपए में कढ़ी-पकौड़ा मिलता था।8 करोड़ रुपए सरकार के हर साल बचेंगेनए फैसले से सरकार को 8 करोड़ की सालाना बचत होगी। पहले सरकार इस पर सब्सिडी देती थी। हर साल सरकार इसके लिए 20 करोड़ रुपए चुकाती थी। संसद भवन, लाइब्रेरी और संसदीय सौंध में कैंटीन की रसोई को पिछले 52 साल से रेलवे चला रहा था। अब इसका संचालन भारतीय पर्यटन निगम (ITDC) के जिम्मे है।2015 में BJD सांसद ने मांग उठाई थी2015 में रिपोर्ट्स में सामने आया था कि कैंटीन में खाने की लागत पर 80% तक सब्सिडी दी जाती है। उस समय बीजू जनता दल (BJD) के सांसद बैजयंत जय पांडा ने स्पीकर को चिट्‌ठी लिखकर सब्सिडी खत्म करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि जब सरकार आर्थिक रूप से मजबूत लोगों से LPG सब्सिडी वापस करने के लिए कह रही है तो सांसदों से भी कैंटीन में सब्सिडी की सुविधा वापस ले लेनी चाहिए।8 अप्रैल तक चलेगा बजट सेशनबजट सेशन 29 जनवरी से 8 अप्रैल तक चलेगा। राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। लोक सभा शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। 29 जनवरी को राष्ट्रपति दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। 29 जनवरी से 15 फरवरी और 8 मार्च से 8 अप्रैल के बीच सदन की बैठकें होंगी।15 फरवरी से 8 मार्च के बीच 20 दिन का ब्रेक रहेगा। सितंबर में खत्म हुए मानसून सेशन के बाद पहली बार संसद का कोई सेशन हो रहा है। कोरोना के चलते सरकार ने विंटर सेशन को कैंसल कर दिया था। स्पीकर ने साफ किया कि सभी सांसदों को सेशन में शामिल होने से पहले RT-PCR टेस्ट कराना होगा। यह सभी के लिए मेंडेटरी होगा।


Source: Dainik Bhaskar January 27, 2021 14:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */