संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से 29 नवंबर को होने वाला ट्रैक्टर मार्च स्थगित, 4 दिसंबर को अगली बैठक - News Summed Up

संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से 29 नवंबर को होने वाला ट्रैक्टर मार्च स्थगित, 4 दिसंबर को अगली बैठक


संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से 29 नवंबर को होने वाला ट्रैक्टर मार्च स्थगित, 4 दिसंबर को अगली बैठकसंयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से 29 नवंबर को होने वाला ट्रैक्टर मार्च स्थगित कर दिया गया है। मोर्चा की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए किसान नेता दर्शनपाल सिंह ने बताया कि मोर्चा की तरफ से 29 नवंबर को होने वाला संसद पर ट्रैक्टर मार्च स्थगित कर दिया गया है। चार दिसंबर को मोर्चा की मीटिंग होगी। इस बैठक में फिर से केंद्र सरकार के रूख की समीक्षा की जायेगी। इसके बाद आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा देखना चाहता है कि केंद्र सरकार अपना किया गया वादा संसद में पूरा करती है या नहीं। संयुक्त किसान मोर्चा के एक नेता का कहना है, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य सरकारों और रेलवे को विरोध के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का निर्देश देना चाहिए। दूसरी तरफ केंद्रीय कृषि मंत्री एन एस तोमर ने कहा है कि जहां तक विरोध के दौरान दर्ज मामलों का संबंध है, यह राज्य सरकारों के अधिकार क्षेत्र में आता है और वे निर्णय लेंगे। राज्य सरकारें अपनी राज्य नीति के अनुसार मुआवजे के मुद्दे पर भी निर्णय लेंगी। भारतीय किसान संघ (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत ने अमृतसर (पंजाब) में कहा कि वह 29 नवंबर को संसद तक होने वाला मार्च स्थगित कर दिया गया है, हमने सरकार को 4 दिसंबर तक सोचने के लिए समय दिया है। समिति अपना अगला फैसला 4 तारीख को लेगी।"PM Narendra Modi should direct state governments and Railways to withdraw the cases registered against farmers during the protest," says a leader of Samyukt Kisan Morcha pic.twitter.com/Bx1yLGfUp2 — ANI (@ANI) November 27, 2021After a meeting, Samyukt Kisan Morcha has decided to postpone the proposed tractor rally to Parliament on November 29: Farmer leader Darshan Pal Singh in Delhi pic.twitter.com/sRskbis3MI — ANI (@ANI) November 27, 2021That (SKM's scheduled march to the Parliament on 29th Nov) has been postponed, we have given time to the Govt until 4th Dec, to think. Committee will take its further decision on 4th: Bharatiya Kisan Union (BKU) leader Rakesh Tikait in Amritsar (Punjab) pic.twitter.com/MPr3LAebQX — ANI (@ANI) November 27, 2021Posted By: Navodit Saktawat


Source: Dainik Jagran November 27, 2021 09:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */