Dainik Bhaskar May 11, 2019, 02:39 PM ISTकई नामी फिल्म कलाकारों को तनेजा ने एक्टिंग के गुर सिखाए थेवह कलाकारों को 1960 के दशक से अभिनय के गुर सिखाते रहेमुंबई. अनिल कपूर, शबाना आजमी, जया बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती को एक्टिंग की ट्रेनिंग देने वाले गुरु रोशन तनेजा का शनिवार सुबह 9.30 बजे मुंबई में निधन हो गया। रोशन 87 साल के थे। कई नामी फिल्म कलाकारों में नसीरुद्दीन शाह, फारुख शेख और शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हैं को तनेजा ने एक्टिंग के गुर सिखाए थे।चलाते थे खुद का एक्टिंग संस्थानरोशन अपने पीछे पत्नी मीथिका और दो बेटे रोहित और राहुल को छोड़ कर इस दुनिया से विदा हुए हैं। शनिवार को सांताक्रूज वेस्ट के विद्युत शवदाहगृह में शाम को 4.30 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। वह कलाकारों को 1960 के दशक से अभिनय के गुर सिखाते रहे। उनकी शुरुआत एफटीआईआई, पुणे से हुई थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई में रोशन तनेजा स्कूल ऑफ एक्टिंग की नींव रखी थी।बॉलीवुड प्रकट कर रहा शोकशबाना आजमी ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए लिखा, "बीती रात को रोशन तनेजा के निधन की बुरी खबर मिली। वह एफटीआईआई में मेरे गुरु और इकलौते ऐसे इंसान थे, जिनके मैं पैर छूती थी। अभिनेता राकेश बेदी ने लिखा कि मेरे लिए बेहद दुखद दिन। मेरे गुरु रोशन तनेजा का कल देहांत हो गया. मेरे करियर को बनाने के लिए उनका एहसानमंद हूं।
Source: Dainik Bhaskar May 11, 2019 08:33 UTC