Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 19 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updatesशेयर मार्केट: बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद, जी एंटरटेनमेंट में 14% और गेल के शेयर में 5% का उछाल रहामुंबई 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकबीएसई 0.22% ऊपर 38,614 अंकों पर बंदनिफ्टी 0.3% ऊपर 11,419 अंकों पर रहाबुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 199.57 अंक और निफ्टी 66.8 पॉइंट ऊपर खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 177.24 अंक तक और निफ्टी 58 पॉइंट तक नीचे गिरा। कारोबार के अंत में बीएसई 86.47 अंक या 0.22% ऊपर 38,614.79 पर और निफ्टी 34.35 पॉइंट या 0.3% ऊपर 11,419.70 पर बंद हुआ। आज जी एंटरटेनमेंट के शेयर में % का उछाल रहा। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 22 अंक ऊपर और निफ्टी 11 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था।आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्सकंपनी LTP बढ़त बढ़त (%) जी एंटरटेनमेंट 198.40 24.45 14.06 गेल 101.80 4.85 5.00 टेक महिंद्रा 729.00 15.95 2.24 भारती एयरटेल 536.00 9.70 1.84 मारुती 6,999.45 106.35 1.54आज के टॉप-5 लूजर स्टॉक्सकंपनी LTP गिरावट बढ़त (%) बजाज ऑटो 3,067.50 37.30 1.20 ओएनजीसी 79.70 0.95 1.18 नेस्ले इंडिया 16,370.00 184.60 1.12 कोटक बैंक 1,354.10 15.25 1.11 ब्रिटानिया 3,876.00 38.30 0.98बीएसई पर करीब 33 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रहीबीएसई का मार्केट कैप 154 लाख करोड़ रुपए रहा2,954 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,794 कंपनियों के शेयर बढ़त में 994 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही186 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 53 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे440 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 203 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगादुनियाभर के बाजारों में रही बढ़तमंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 66.84 अंक नीचे 27,778.10 पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरे अमेरिकी बाजार नैस्डैक में 0.98 फीसदी बढ़त के साथ 110.46 अंक ऊपर 11,399.00 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.23 फीसदी बढ़त के साथ 7.79 पॉइंट ऊपर 3,389.78 पर बंद हुआ था।इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.30 फीसदी बढ़त के साथ 10.38 अंक ऊपर 3,440.71 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 2% और गेल के शेयर में 3% की बढ़त है।कोरोना से देश और दुनिया में मौतेंदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27,66,626 हो गई है। इनमें 6,76,383 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 20,36,703 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 53,015 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 22,306,538 हो चुकी है। इनमें 784,353 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 175,074 हो चुकी है।क्लोजिंग बेल: बीएसई 86.47अंक ऊपर 38,614.79 अंकों पर और निफ्टी 34.35 पॉइंट ऊपर 11,419.70 पर बंद हुआ।03:33 PM जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 14 फीसदी तक की बढ़त है।11:50 AM एसबीआई के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।11:17 AM बीएसई ऑटो सेक्टर में शामिल 15 कंपनियों में से 13 में बढ़त औऱ 2 में गिरावट है। अशोक लेलैंड के शेयर में 1.83 फीसदी की बढ़त है।सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने बेरोजगारी के आँकड़े से संबंधित ताजा रिपोर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 16 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह तक भारत में बेरोजगारी का आंकड़ा 9.1% हो गया है। जो पिछले 9 सप्ताह के सबसे ऊपरी स्तर पर है। यह आंकड़ा जुलाई (7.43%) महीने के आंकड़ों से भी अधिक है।10:14 AM इमामी लिमिटेड के शेयर में 1.26 फीसदी की बढ़त है।09:57 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 22 के शेयरों में बढ़त और 8 में गिरावट है। सरकारी बैंक एसबीआई के शेयर में सबसे ज्यादा 1.56 फीसदी की बढ़त है।09:50 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल 10 कंपनियों में से 8 बैंकों के शेयर में बढ़त और 2 में गिरावट है। फेडरल बैंक के शेयर में 3 फीसदी तक की बढ़त है।09:39 AM निफ्टी 50 के टॉप-5 लूजर; एचसीएल के शेयर में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।जुलाई महीने में लगातार नया रिकॉर्ड बना रहा रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर अब थम सा गया है। एक महीने से यह शेयर 2198 से 1899 रुपए के बीच कारोबार कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि फिलहाल इस शेयर में वृद्धि के अवसर कम हैं। इसका संकेत इस बात से भी मिलता है कि जुलाई महीने में म्यूचुअल फंड हाउस ने 4,500 करोड़ रुपए के रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बेच दिए हैं।09:36 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; एसबीआई के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।09:29 AM बीएसई के सभी 23 सेक्टर में बढ़त है।अगर आपको फोटोग्राफी पसंद है, तब आज का दिन आपके लिए किसी बेहद खास है। जी हां, आज वर्ड फोटोग्राफी डे है। फोटोग्राफी की शुरुआत आज से 181 साल पहले 1839 में हुई थी। 9 जनवरी, 1839 को जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर नाम के 2 वैज्ञानिकों ने डॉगोरोटाइप प्रक्रिया का आविष्कार किया था। 181 साल के दौरान फोटोग्राफी और टेक्नोलॉजी दोनों का स्तर पूरी तरह बदल चुका है।09:26 AM आज बीएसई के सभी 32 इंडेक्स बढ़त के साथ खुले हैं।09:15 AM बीएसई 255.24 अंक ऊपर 38,783.56 अंकों पर और निफ्टी 60.30 पॉइंट ऊपर 11,445.65 अंकों पर खुला।शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल
Source: Dainik Bhaskar August 19, 2020 03:51 UTC