शुद्ध के लिए युद्ध अभियान: अलवर में बना नकली पनीर और सड़ी हुई क्रीम जयपुर लाकर बेचने की तैयारी, पुलिस ने टोल नाके पर पकड़ा - News Summed Up

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान: अलवर में बना नकली पनीर और सड़ी हुई क्रीम जयपुर लाकर बेचने की तैयारी, पुलिस ने टोल नाके पर पकड़ा


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurFake Cheese Made In Alwar, Rotten Cream Prepared To Sell In Jaipur, Police Caught TollAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपशुद्ध के लिए युद्ध अभियान: अलवर में बना नकली पनीर और सड़ी हुई क्रीम जयपुर लाकर बेचने की तैयारी, पुलिस ने टोल नाके पर पकड़ाजयपुर 2 घंटे पहलेकॉपी लिंकजब्त किए गए पनीर को नष्ट करते हुए जिला प्रशासन और फूड सेफ्टी टीम के कर्मचारी।जयपुर में बस्सी थाना पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 पिकअप से 1875 किलो खराब पनीर और 115 किलो सड़ी हुई खराब क्रीम पकड़ी। जिसके बाद जयपुर जिला प्रशासन की टीम से नष्ट करवाया। ये क्रीम अलवर जिले से जयपुर में विभिन्न स्थानों पर बेचने के लिए लाई जा रही थी।बस्सी थानाधिकारी शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि अलवर से खराब पनीर और क्रीम बेचने के लिए जयपुर लाई जा रही है। इस पर पुलिस ने राजाधोक टोल प्लाजा के पास वाहनों की चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टोल पर पहुंची पिकअप चालक को जब पुलिस के चैकिंग अभियान रोका और जांच की तो उसमें पनीर व क्रीम बरामद हुआ। ये तीनों गाड़ियां एक-एक घंटे के अंतराल में आई थी, जिन्हें पकडा। उन्होंने बताया कि पिकअप चालकों से जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ये माल वे अलवर क्षेत्र से लाए है और जयपुर के मालवीय नगर, जौहरी बाजार और राजापार्क क्षेत्र में बेचने वाले थे।डिब्बे खोले तो बुरी तरह से आ रही थी बदबूबस्सी थानाधिकारी ने बताया कि जब पिक में रखे कंटेनरों को खोला तो उसमें से क्रीम वाले कंटेनर में भयंकर बदबू आ रही थी। पूरी क्रीम सड़ी हुई थी। इसके बाद तीनों पिकअप जब्त करके जिला प्रशासन और फूड सेफ्टी टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने मौके पर पनीर के सैंपल लिए।


Source: Dainik Bhaskar November 16, 2020 14:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */