Hindi NewsEntertainmentBollywoodSushant Death Mystery Top Forensic Experts Join CBI SIT, Team To Create Death Scene News And Updatesसुशांत केस की सीबीआई जांच: शीना बोरा-सुनंदा पुष्कर केस की जांच करने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम में, सुशांत की मौत का सीन री-क्रिएट किया जाएगा16 घंटे पहलेकॉपी लिंकसीबीआई ने सुशांत डेथ मिस्ट्री की जांच के लिए 10 सदस्यों की एक एसआईटी गठित की है, जो 3 हिस्सों में होगीआत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर से अलग हत्या का मामला दर्ज करने के लिए सीनियर एडवोकेट ने की अपीलसुशांत केस की सीबीआई जांच के आदेश के बाद ही सीबीआई की टीम एक्टिव हो गई है। ये वो टीम है, जिसने विजय माल्या और अगस्ता वेस्टलैंड जैसे मामलों की जांच की है। अब इस टीम के साथ वो फॉरेंसिक एक्सपर्ट जुड़ गए हैं, जिन्होंने सुनंदा पुष्कर और शीना बोरा जैसे मामलों की जांच की है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई की जांच टीम में अब टॉप फॉरेंसिक डॉक्टर सुधीर गुप्ता भी शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा सीबीआई की स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम (एसआईटी) ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि सुशांत ने आत्महत्या की थी, या फिर कोई और वजह थी। इसके लिए एसआईटी क्राइम सीन री-क्रिएट करने की कोशिश करेगी। इस दौरान सुशांत की रिपोर्ट के अलावा फॉरेंसिक रिपोर्ट की जांच भी की जाएगी।कौन हैं डॉ. सुधीर गुप्ता दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक साइंस विभाग के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। डॉ. सुधीर उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने कहा था कि उनपर सुनंदा पुष्कर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हेर-फेर का दबाव बनाया गया था। डॉ. गुप्ता ने 2015 में शीना बोरा हत्याकांड की जांच में सीबीआई का सहयोग किया था। डॉ. गुप्ता ने डॉक्टर्स की टीम के साथ मिलकर शीना की कथित हडि्डयों की दोबारा जांच की थी। अपने 27 साल के कॅरियर में डॉ.
Source: Dainik Bhaskar August 20, 2020 13:28 UTC