शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी - News Summed Up

शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी


नई दिल्ली, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी ने उत्तर भारत को पूरी तरह कंपा दिया है। कई राज्य जबर्दस्त शीतलहर की चपेट में है। शनिवार रात पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने मौसम को और सर्द बना दिया है। रविवार को हिमाचल में शिमला, मनाली, किन्नौर समेत कई इलाकों में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। वहीं जम्मू के रियासी जिले में त्रिकूटा पर्वत स्थित माता वैष्णोदेवी मंदिर की पहाड़ियों पर बर्फबारी के बावजूद भक्तों का उत्साह कायम रहा।भोपाल में दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरूभारी बर्फबारी और बारिश से उत्तर भारत में फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। उधर राजस्थान पर बना प्रेरक चक्रवात हरियाणा की तरफ खिसक गया है। इससे हवा का रख उत्तरी होने की संभावना है। इससे एक बार फिर मध्यप्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। दो दिन बाद एक बार फिर कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति भी बन सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक हवा का रख बदलने से पिछले दो दिन से ठंड से राहत मिली। रविवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्रीसे. दर्ज हुआ।यूपी में शीतलहर से पांच डिग्री लुढ़का पारानए साल के पहले हफ्ते में रविवार सबसे ठंडा रहा। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा, जबकि रात का तापमान छह डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई गई। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग पहले ही नए साल के पहले हफ्ते में रविवार सबसे ठंडा होने का अनुमान जता चुका था। रविवार को सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही थीं। इन हवाओं से दिन का पारा तेजी से लुढ़का।Posted By: Arti Yadav


Source: Dainik Jagran January 07, 2019 02:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */