Hindi NewsLocalRajasthanNagaurTraining Camp For Unemployed People Of Kuchera And Nearby Villages Will Be Organized Todayशिविर आयोजित: कुचेरा और आस पास के गांवों के बेरोजगारों के प्रशिक्षण का शिविर आज होगा आयोजितनागौर एक दिन पहलेकॉपी लिंकस्थानीय नगर पालिका व अम्बुजा सीमेंट फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार सुबह 11 बजे से शहर के खजवाना रोड खेल मैदान स्थित अम्बेडकर भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में शहर सहित आस पास के युवा भाग ले सकेंगे। नगरपालिका अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा ने बताया कि शिविर में आने वाले युवाओं को अम्बुजा सीमेंट फाउण्डेशन की ओर से जोब ओरियण्टेड प्रशिक्षण दिए जाएंगे। जिसके बाद फाउण्डेशन जोब लगाएगा। नगरपालिकाध्यक्ष मिर्धा ने बताया कि शिविर आगामी गुरूवार को तीन श्रेणी में होगा प्रशिक्षण, अनपढ़ व पढ़े लिखे ले सकते हैं। ट्रेनिंग अम्बुजा सीमेंट फाउण्डेशन व नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में लगने वाले इस शिविर में अनपढ़ व पढ़े लिखे बेरोजगार भाग ले सकते हैं। जिसमें वॉचमेन से सुपरवाइज व टीम लीडर तक व अन्य कार्यों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद कम्पनी अपने स्तर पर इंटरव्यू करवाकर जोब दिलवाएगी। यही नहीं एक जोब पसंद नहीं आने की स्थिति में अन्य जोब भी दिलवाएगी।युवाओं को आमंत्रित किया हैआस पास के बेरोजगार युवा जोब के लिए आ रहे थे। जिस पर अम्बुजा के प्रतिनिधियों से चर्चा की। जिस पर उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण देने की बात कही। साथ ही प्रशिक्षण के बाद उन्हें जोब दिलाया जाएगा। गुरूवार को शहर के अम्बेडकर भवन में नगरपालिका व अम्बुजा सीमेंट फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर के लिए शहर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्र से युवाओं को आमंत्रित किया गया है।तेजपाल मिर्धा, अध्यक्ष नगरपालिका कुचेरा
Source: Dainik Bhaskar November 24, 2021 23:37 UTC