शादी के बाद तो और भी ग्लो कर रहीं रश्मिका मंदाना! एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस शादी के बाद रश्मिका मंदाना की खूबसूरती और भी निखरती नजर आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका ग्लैमरस और फ्रेश लुक फैंस का दिल जीत ले गया। रश्मिका कैज़ुअल लेकिन स्टाइलिश आउटफिट में नजर आईं। हल्के मेकअप, खुले बाल और चेहरे की प्यारी मुस्कान ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए।
Source: Navbharat Times April 02, 2026 12:12 UTC