पटना| होमियोपैथिक डॉ. धर्मेद्र कुमार ने कहा कि सिपारा में उनके क्लिनिक एवं आवास में नाली का पानी घुस गया है। इस वजह से उठने-बैठने में भी समस्या हो रही है। शुक्रवार की देर रात से ही रतजगा कर रहे हैं। शनिवार को मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जाता है। बरसात की वजह से कोई मरीज नहीं आ सका है इस कारण उसे बंद करना पड़ा। घर में खाना बनाने में भी परेशानी हो रही है। जलजमाव होने की वजह से गंदा पानी से दुर्गंध हो रहा है।
Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 03:42 UTC