Hindi NewsLocalRajasthanHanumangarhDue To Enmity, The Accused Took Away 2200 Cash And Mobile By Attackingव्यक्ति पर हमला: रंजिश के चलते हमला कर 2200 नकदी व मोबाइल लूट ले गए आराेपीहनुमानगढ़ 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकरंजिश के चलते एकराय होकर एक व्यक्ति पर हमला कर उसके कब्जे से 2200 रुपए की नकदी व मोबाइल लूट ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित व्यक्ति ने घटना के संबंध में थाना पीलीबंगा में हमलावर आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित फौजी राम पुत्र डिप्टीराम बाल्मीकि निवासी पीलीबंगा ने कहा है कि मैं लवली ठेकेदार की पिकअप गाड़ी चलाता हूं। मेरे पड़ोस में जगजीत सिंह मजबी सिख रहता है। बुधवार सुबह 9 बजे में जगजीत सिंह के पास गया, जहां हम बैठकर बातें कर रहे थे।तभी अचानक पीलीबंगा निवासी मुकेश कुमार बाल्मीकि, अमित,अजय कुमार,शिवा बाल्मीकि, सुखराम आदि अपने हाथों में लाठी-डंडा लेकर आए और मेरे ऊपर हमला बोल दिया। तथा जबरन मेरी जेब से 2200 रुपए नगदी व मोबाइल लूट लिया। शोर शराबा मचाने पर कुलदीप ने मौके पर आकर मेरी जान बचाई। हमले में मेरे गंभीर चोटें भी आई हैं। बाद में परिजनों द्वारा मुझे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
Source: Dainik Bhaskar September 22, 2022 01:04 UTC