'व्यक्तित्व विकास हमारे जीवन की रीढ़' - News Summed Up

'व्यक्तित्व विकास हमारे जीवन की रीढ़'


'व्यक्तित्व विकास हमारे जीवन की रीढ़'नेपानगर। पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय महाविद्यालय नेपानगर में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत मंगलवार को व्यक्तित्व विकास के विभिन्ना आयाम विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा. राजू सपकाले ने व्यक्तित्व विकास को हमारे जीवन की रीढ़ के रूप में निरूपित किया। बुरहानपुर से आमंत्रित मुख्य वक्ता के रूप में जिशान एहमद ने इस विषय पर कहा गया कि अच्छा इंसान सिर्फ सामने वाले के साथ आई कॉण्टेक्ट रखता है। सामने वाले व्यक्ति की पर्सनॉलिटी के अनुरूप हमें चलते.फिरते रहना चाहिए। आपकी आवाज में पर्याप्त उच्चावचन के साथ ही आकर्षकता भी होनी चाहिए। किसी भी साक्षात्कार में प्रतिभागी की योग्यता का नहीं बल्कि व्यक्तित्व का परीक्षण होता है। मुस्कान हमारे संवाद को मोहक बना देती है। कोशिश ही हमारी वास्तविक कामयाबी की पहली सीढ़ी है और स्वीकार करना ही आत्मविश्वास का मूल आधार है। एटीट्यूड का मतलब नजरिया होता है, जो सकारात्मक भी हो सकता है और नकारात्मक भी। दूसरों की कमियां तो सहज ही देख, भाप लेते हैं, लेकिन स्वयं के भीतर नहीं झांकते। संवाद ही ऊंची नौकरी के द्वार खोलता है। उपलब्धि के अवसर को भुनाना सीखें। आपका व्यक्तित्व ही आपके भविष्य का निर्धारक होता है और यहीं से स्वयं को साबित भी करो। स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कॅरियर मार्गदर्शनए कौशल विकास एवं समूह चर्चा के साथ व्यक्तित्व विकास के महत्व को बढ़ावा दिया जाता हैए जिससे विद्यार्थी का भावी कॅरियर अपनी सफलता व उपलब्धियों के उच्चतम शिखर को छू पाता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अंत में आभार भी प्रो. योहन परिहार ने व्यक्त किया।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran October 27, 2021 04:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */