वॉल पेंटिग से सेल्फी प्वाइंट बनेगा देवीलाल पार्क - News Summed Up

वॉल पेंटिग से सेल्फी प्वाइंट बनेगा देवीलाल पार्क


- पार्क में नहर के साथ लगती करीब 500 मीटर लंबी दीवार पर की जा रही तरह-तरह की आकर्षक वॉल पेंटिग-लव दिस सिटी व बाज पक्षी के सेल्फी प्वाइंट का युवाओं में बना क्रेज, दीवार पर इसी तरह के बनाए जा रहे सात-आठ सेल्फी प्वाइंट जागरण एक्सक्लूसिव:19 से 26 कृष्ण वशिष्ठ, बहादुरगढ़: शहर का सबसे बड़ा और पुराना देवीलाल पार्क सतंरगी फव्वारों के बाद अब वॉल पेंटिग के कारण सेल्फी प्वाइंट बनने जा रहा है। रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की दीवारों पर पेंटिग करने वाले पेंटर पार्क की दीवारों पर वॉल पेंटिग कर रहे हैं। पार्क में नहर के साथ लगती करीब 500 मीटर लंबी दीवार पर तरह-तरह की आकर्षक वॉल पेंटिग की जा रही है। पार्क में लव दिस सिटी, जंगल, बाज पक्षी, फूल आदि वॉल पेंटिग के सेल्फी प्वाइंट का युवाओं में काफी क्रेज देखा जा रहा है। पार्क की दीवार पर इसी तरह के सात-आठ सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। पार्क की दीवारों पर बनी ये वॉल पेंटिग दूर से ही काफी आकर्षक लग रही हैं और लोगों का मन मोह रही हैं। पेंटिग इतनी खूबसूरत हैं कि ये दूर से ही लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं। रोहतक के पेंटर राजकुमार ने बताया कि पार्क में एक-दो दिन में वॉल पेंटिग का काम पूरा कर लिया जाएगा। पेंटिग का काम पूरा होने के बाद पार्क पूरी तरह सेल्फी प्वाइंट बन जाएगा। गौरतलब है कि अब तक मेट्रो सिटी बहादुरगढ़ में इस तरह का कोई भी सेल्फी प्वाइंट नहीं बना है। देवीलाल पार्क वॉल पेंटिग के रूप में शहर का पहला सेल्फी प्वाइंट होगा। पार्क में आकर लोगों का खूब मनोरंजन भी होगा। संसद भवन के नार्थ ब्लाक की तर्ज पर सतरंगी फव्वारे भी दे रहे देवीलाल पार्क को नई लुक:देवीलाल पार्क में संसद भवन के नार्थ ब्लाक की तर्ज पर सतरंगी फव्वारे भी लगाए गए हैं। रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरनी वाली जर्मनी से विशेष तौर पर मंगवाई गई लाइटें इन फव्वारों को चार-चांद लगा रही हैं। रात के समय जब फव्वारे चलते हैं तो रंग-बिरंगी लाइटों की चकाचौंध से पार्क की छटा ही अलग होती है। पार्क का पूरा नजारा ही मनमोहक होता है। ऐसे में पार्क में शाम होते ही फव्वारों से निकलती पानी की बौछारें लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। फव्वारों की आकर्षक छटा के कारण भी शहरवासियों को देवीलाल पार्क के रूप में नया पिकनिक स्पॉट मिल गया है। 70 लाख रुपये से दी जा रही नई लुक: शीला राठीदेवीलाल पार्क को नई लुक देने के लिए नगर परिषद की ओर से करीब 70 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। यहां पर सतरंगी फव्वारे लगा दिए गए हैं। वॉल पेंटिग की जा रही है। यह पार्क एक पिकनिक स्पॉट के साथ-साथ युवाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बन जाएगा। यहां पर सुबह-शाम लोग अपने परिवार के साथ आकर अपना मनोरंजन कर सकेंगे। पार्क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसकी छटा अलग ही बनेगी।-शीला राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran February 10, 2021 01:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */