वैक्सीन सेंटर पर पुलिस की जरूरत: वैक्सीन की दूसरी डोज ऑनस्पॉट लगवाएं आज, अलवर शहर सहित जिले भर के सेंटर पर लगाई जाएंगी दूसरी डोज - News Summed Up

वैक्सीन सेंटर पर पुलिस की जरूरत: वैक्सीन की दूसरी डोज ऑनस्पॉट लगवाएं आज, अलवर शहर सहित जिले भर के सेंटर पर लगाई जाएंगी दूसरी डोज


Hindi NewsLocalRajasthanAlwarGet The Second Dose Of The Vaccine On spot Today, The Second Dose Will Be Applied At The Centers Across The District Including Alwar Cityवैक्सीन सेंटर पर पुलिस की जरूरत: वैक्सीन की दूसरी डोज ऑनस्पॉट लगवाएं आज, अलवर शहर सहित जिले भर के सेंटर पर लगाई जाएंगी दूसरी डोजअलवर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकजिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने की भीड़। फाइल फोटो।कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर पुलिस लगाने की नौबत आ गई है। जिस दिन भी वैक्सीन लगती है उस दिन सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए मेडिकल टीम की ओर से पुलिस जाब्ता मांगा जाने लगा है। जिसके लिए मेडिकल डिपार्टमेंट के ऑफिसर ने एसपी को लिखित में पत्र भेजकर पत्येक सेंटर पुलिस जाब्ता भिजवाने को लिखा गया है। ताकि वहां शांति बनी रहे। सोमवार को जिले भर में वैक्सीन लगेगी। अधिकतर जगहों पर पुलिस भी मौजूद रहेगी। ताकि बिना किसी बाधा के वैक्सीनेशन चलता रहे।200 डोज और 1 हजार लोगअसल में पिछले कई दिनों से यह हो रहा है कि एक-एक सेंटर पर मुश्किल से 200 डोज ही पहुंचते हैं और वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या 1 हजार तक पहुंच जाती है। ऐसे में सबको पहले वैक्सीन लगवाने की जल्दी होती है। कई बार लाइन लगने को लेकर लोगों विवाद हो जाता है। बहुत बार मेडिकल के कर्मचारियों पर भी आरोप लगा दिए जाते हैं कि वे बाहर से अपने मिलने वालों को लाइन से अलग बुलाकर वैक्सीन लगाते हैं। इन सब स्थितियों को काबू में रखने के लिए पुलिस लगाने की जरूरत पड़ी है।अलवर शहर के सेंटरअलवर शहर में राजीव गांधी सामान्य अस्पताल, सामुदायिक भवन काला कुआं, शिवाजी पार्क डिस्पेंसरी, मूंगस्का डिस्पेंसरी, कलेक्टर ऑफिस अलवर, हेड ऑफस अलवर, जगन्नाथजी मंदर डिस्पेंसरी में सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा सकेंगे। पोस्ट ऑफिस के हेड ऑफिस में केवल कार्मिक लगवा सकेंगे। वहीं कलेक्टर ऑफिस में वहीं के कर्मचारी वैक्सीन लगवा पाएंगे। सब जगहों पर कोवीशील्ड वैक्सीन ही लगेंगी।सेंटरों पर भीड़ होने लगी ज्यादाशहरी नोडल अधिकारी डॉ लतीफ अहमद ने बताया कि वैक्सीन के प्रत्येक सेंटर पर पुलिस जाब्ता मांगा गया है। हर सेंटर पर भीड़ ज्यादा होती है। कई बार भीड़ को शांत करने की नौबत आ जाती है। कई तरह की अफवाह होने के कारण भीड़ मेडिकल स्टाफ पर ही आरोप लगाने लग जाती है। जिसके कारण पुलिस जाब्ते की जरूरत पड़ने लगी है।


Source: Dainik Bhaskar August 09, 2021 03:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */