Hindi NewsLocalPunjabJalandharJalandhar Cold Rises As Maximum Temperature Reaches 15 Degrees, Sky Is Expected To Remain Clear Throughout The DayAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपवेदर अपडेट: जालंधर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पहुंचने से ठंड में इजाफा, दिनभर आसमान साफ रहने के आसारजालंधर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकजालंधर में सुबह छाई धुंध।दिन में धूप निकलने के आसार, नए साल के पहले 3 दिन हो सकती है बारिशशहर में सुबह की धुंध के बाद अधिकतम तापमान 15 डिग्री पहुंचने से जालंधर में ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री बरकरार है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, जिससे धूप निकलेगी लेकिन तापमान में कमी से ठंड बरकरार रहेगी। नए साल के पहले 3 दिनों में बारिश के आसार बने हुए हैं।बुधवार व गुरुवार को छाए रहेंगे बादल, फिर 3 दिन बारिश व शीतलहरमौैसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। खासकर गुरुवार को आसमान बादलों से ढका रहेगा और न्यूनतम तापमान भी गिरकर 2 डिग्री तक पहुंच जाएगा। शुक्रवार से रविवार तक आसमान बादलों से ढका रहेगा और बारिश व शीतलहर के भी आसार हैं।इस दौरान शुक्रवार को भी ठंड का असर ज्यादा होगा क्योंकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच जाएगा। शनिवार व रविवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री होगा लेकिन अधिकतम 18 डिग्री होने से भी ठंड से ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं है।
Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 04:05 UTC